Rajasthan News: पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है साथ ही पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ट्रेन के सामने कैसे आया।
Train Accident: बारां शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कोटा रोड रेलवे फाटक के पास एक युवक ट्रेन से टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि युवक के शरीर के कई हिस्से अलग-अलग हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मृतक के शरीर के टुकड़े इक्कट्ठे करके पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। उसके हाथ-पैर शरीर से अलग होकर इधर-उधर गिर गए।
शहर कोतवाली के सीआई योगेश चौहान ने बताया कि युवक की पहचान दिनेश कुमार ऐरवाल (35) पुत्र रामस्वरुप ऐरवाल निवासी शिव कॉलोनी मनिहारा तालाब के समीप होने पर उसके घर वालों को सूचित किया गया। मृतक के भाई ब्रजेश ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका छोटा भाई दिनेश सुबह पांच बजे मंडी में काम करने के लिए घर से रवाना हुआ था। आरओबी के समीप अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। जिससे पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है साथ ही पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ट्रेन के सामने कैसे आया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।