बारां

Rajasthan Weather Forecast: 14 से 18 जून तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, राजस्थान के 23 जिलों में IMD की चेतावनी जारी

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। मौसम विभाग ने 14 से 18 जून तक राजस्थान के कई जिलों में आंधी, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Jun 13, 2026
Rajasthan Rain
हाड़ौती में रात को हुई बारिश का फोटो: पत्रिका

Metrological Department Weather Report: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। प्री-मानसून की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी है। वहीं मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में ऑरेंज और 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया था। वहीं कल के लिए 23 जिलों में मेघगर्जन-वज्रपात-आंधी और कई जिलों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण तंत्र के रूप में हरियाणा और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाओं के साथ नमी की आपूर्ति हो रही है। इनके असर से पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक 50 मिमी बारिश सीकर के दांतारामगढ़ में दर्ज की गई। वहीं 13 जून को भी बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी (60-70 Kmph) के साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना भी बनी हुई है। जिसके बाद बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी (40-60 Kmph) बारिश की गतिविधियां आगामी 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है

14 जून को इन 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 14 जून के लिए अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्रीगंगनगर में मेघगर्जन, वज्रपात, 40-50KMPH की स्पीड से तेज हवाएं चलने की सम्भावना है। वहीं जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर, और जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

18 जून तक है आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 13 से 15 जून तक जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर, और जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 16 से 18 जून तक सिर्फ जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने और आंधी चलने की संभावना जताई है।

15 जून को 21 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 जून को श्रीगंगानगर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, बीकानेर, उदयपुर, टोंक, सीकर, सलूंबर, राजसमंद, प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड़, जयपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, ब्यावर, बारां, बांसवाड़ा और अजमेर में मेघगर्जन, वज्रपात, 40-50KMPH की स्पीड से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Published on:
13 Jun 2026 03:14 pm