बारां

IMD: 28,29,30 नवंबर को आई मौसम विभाग की चेतावनी, राजस्थान के इन 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Rain & Dense Fog Alert: 28 से 30 नवंबर तक मौसम विभाग ने बारिश और घने कोहरे की संभावना जताई है। वहीं राजस्थान के 8 जिलों में 2 दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
less than 1 minute read
Nov 27, 2025
Baran-Rain
बारिश की फाइल फोटो: पत्रिका

Weather News: राजस्थान में मौसम के परिवर्तन का दौर जारी है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

Rain Alert: 27-28 नवंबर को बारिश के आसार

राजस्थान में आज (27 नवंबर) को जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 28 नवंबर को अजमेर, जयपुर और उदयपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जिससे सर्दी भी बढ़ेगी।

Weather Prediction: 29 और 30 नवंबर को घने कोहरे का येलो अलर्ट

राजस्थान के कई जिलों में 29 और 30 नवंबर को घना कोहरा (dense fog) छाने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सलूम्बर, टोंक, और जयपुर जिले में येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert) जारी किया है।

December Weather: दिसंबर के पहले सप्ताह में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राज्य के न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। वहीं शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर (Coldwave) के आसार हैं। इस दौरान तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है।

Weather Forecast: मौसम पूर्वानुमान

राजस्थान (Rajasthan Weather) में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और कोहरे की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा, शीतलहर और ठंड के मौसम के साथ-साथ रात और सुबह के समय ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Updated on:
27 Nov 2025 03:13 pm
Published on:
27 Nov 2025 02:38 pm