बारां

Weather Update: अगले 24 घंटे में एक्टिव होगा नया सिस्टम, राजस्थान में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में मौसम अब धीरे-धीरे करवट बदलता नजर आ रहा है। कड़ाके की ठंड का दौर कमजोर पड़ने लगा है और दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में नए सिस्टम के सक्रिय होने को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।

2 min read
Feb 09, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

IMD Cloudy Weather Warning: बारां जिले के मौसम ने रविवार को एक बार फिर करवट ली और सुबह से ही बदली हुई दिशा से हवा चलने से सर्दी का असर कम हो गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान भी चार डिग्री बढ़कर 29 पर पहुंच गाया। अब मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है।

कड़ाके की ठंड का दौर बीतने के साथ ही अब दिन के समय सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं। आलम यह है कि फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही पारा चढ़ने लगा है। इससे दिन में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में शुष्क मौसम के बीच बन रहा नया परिसंचरण तंत्र, जानें कब से छाएंगे बादल

राजस्थान में आज का मौसम (8 Feb 2026 Weather)

राजस्थान के अधिकांश जिलों में शनिवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और दिन भर तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। बाड़मेर 32.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि जोधपुर, पाली और जालौर में भी पारा 30 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया।

फिर से सक्रिय होगा नया विक्षोभ

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में 9 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। हालांकि, इसका असर मुख्य रूप से बादलों की आवाजाही तक ही सीमित रह सकता है। विभाग का अनुमान है कि अगले दो सप्ताह तक जिले में बारिश की संभावना बहुत कम है, इससे मौसम शुष्क बना रहेगा।

दो हफ्ते तक बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 4 दिनों तक आसमान साफ रहेगा और धूप की तीव्रता बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में आंशिक बढ़ोतरी और होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दो सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने वाला है। हालांकि 10 फरवरी के बाद उत्तर-पश्चिमी भारत में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, लेकिन इसका असर जिले में सीमित रहने की संभावना है। कुल मिलाकर, प्रदेश में सर्दी अब धीरे-धीरे विदा लेती दिख रही है और बसंत की आहट महसूस होने लगी है।

ये भी पढ़ें

Gold-Silver Prices: एक बार फिर 2.5 लाख के पार पहुंची चांदी, सोना भी महंगा, खरीदने से पहले चेक करें ताजा भाव

Published on:
09 Feb 2026 10:00 am
Also Read
View All

अगली खबर