बारां

NH-27 पर नाले में गिरी चलती राजस्थान रोडवेज बस, यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी

Baran News: राजस्थान के बारां जिले में कोटा से बारां जा रही रोडवेज बस एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होते-होते बची। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर बटावदा के पास बस का फैनबेल्ट टूटने से वह नाले में गिर गई, हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
less than 1 minute read
Jan 30, 2026
Feature image
फोटो: पत्रिका

Rajasthan Roadways Bus Accident: राजस्थान के बारां जिले में एक बड़ा हादसा टला। दरअसल कोटा से बारां आ रही रोडवेज बस राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर बटावदा के पास नाले में गिर गई। घटना के दौरान बस में केवल चार-पांच यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

टूटा बस का फैनबेल्ट

सदर थाना पुलिस अधिकारी हीरालाल पूनिया के अनुसार बस का फैनबेल्ट टूटने के कारण ड्राइवर ने बस को एक साइड में लगाकर नियंत्रित करने की कोशिश की। लेकिन फिर भी बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल यात्रियों को नजदीकी जिला चिकित्सालय भेजा, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

चालक और परिचालक भी हुए मामूली चोटिल

इस घटना में चालक, परिचालक और बस में सवार कुछ अन्य यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। बस के शीशे भी टूट गए, जिससे स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में मदद की और दूसरी बस से सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

Updated on:
30 Jan 2026 11:54 am
Published on:
30 Jan 2026 11:33 am
Also Read
View All
पत्रिका एक्सक्लूसिव: राजस्थान का सरकारी स्कूल, जहां एक भी छात्र नहीं, फिर भी शिक्षक तैनात, बिना पढ़ाए ही मिल रही सैलरी

‘बाबू उठ जा…’ बारां के अस्पताल में तड़पते मासूम की थमीं सांसें, शव घर ले जाने के लिए पिता ने ठेले वाले से उधार मांगे पैसे

Rajasthan: बेटी के ससुराल में हुई मां की मौत, बैठने की चटाई भी जल गई, 11KV का तार टूटने से घर में दौड़ गया था करंट

Baran: मार्केटिंग में MBA करने के बाद भी नहीं मिली नौकरी तो इंजीनियर दोस्त के साथ मिलकर करने लगा साइबर ठगी, गिरफ्तार

Baran News: पुलिस थाने से लौटी विवाहिता ने की आत्महत्या, पिता बोले- ‘पुलिस कार्रवाई करती तो बेटी जिंदा होती’