बारां

Baran: ड्राइवर ने शराब पीकर जेब में रखी बोतल, पलटते-पलटते बची रोडवेज बस, फिर जो हुआ देखने लगे सब लोग

Baran News: बारां जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब नाहरगढ़ से रवाना हुई रोडवेज बस मोड़ पर पलटते-पलटते बची। यात्रियों को चालक पर शराब पीकर बस चलाने का शक हुआ और हंगामा हो गया।
2 min read
Dec 12, 2025
Roadways Bus Driver
नशे में धुत चालक की फोटो: पत्रिका

Roadways Bus Driver Drunk Alcohol: नाहरगढ़ कस्बे से बारां रोडवेज डिपो के लिए गुरुवार सुबह 9:15 बजे रवाना हुई रोडवेज बस में उस समय हड़कंप मच गया, जब कृषि उपज मंडी के आगे मोड़ पर बस पलटते-पलटते बची। यात्रियों को चालक के नशे में बस चलाने का संदेह हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक का अस्पताल में मेडिकल करवाया। नशे की पुष्टि होने पर चालक को हिरासत में ले लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसको जमानत दे दी गई।

चालक से की मारपीट

जानकारी के अनुसार बस का संचालन हरिराम पुत्र छीतरलाल, जाति खारोला, निवासी टोडा रायसिंह जिला टोंक द्वारा किया जा रहा था। यात्रियों ने बताया कि चालक ने शराब पी रखी थी, इसके कारण बस को घूम के पास रुकवाया गया और तुरंत नाहरगढ़ थाना पुलिस को सूचित किया गया। कई यात्रियों ने बस चालक के साथ मारपीट भी कर दी। जिससे हंगामा बढ़ गया आसपास मौजूद सभी लोग देखने लगे। जिसके बाद यात्री द्वारा पुलिस थाना नाहरगढ़ में सूचना की गई।

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही थानाधिकारी नाहरगढ़ कमल सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। तलाश करने पर बस चालक की जेब से शराब की बोतल भी बरामद की गई। इसके बाद पुलिस चालक हरिराम को अस्पताल ले गई और मेडिकल परीक्षण करवाया।

मेडिकल में नशे की पुष्टि होने पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बस को सुरक्षित रूप से परिचालक के साथ बारां डिपो के लिए रवाना कर दिया गया। उसके बाद यात्रियों को बारां से कोटा जाने के लिए दूसरी बस में शिफ्ट किया गया। पुलिस ने कहा कि नशे में वाहन चलाना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

परिचालक हरिराम को किशनगंज न्यायालय में पेश किया गया था। वहां से उसकी
फिलहाल जमानत हो गई है।

कमल सिंह, थाना निरीक्षक, नाहरगढ़

Updated on:
12 Dec 2025 12:08 pm
Published on:
12 Dec 2025 12:07 pm
Also Read
View All
पत्रिका एक्सक्लूसिव: राजस्थान का सरकारी स्कूल, जहां एक भी छात्र नहीं, फिर भी शिक्षक तैनात, बिना पढ़ाए ही मिल रही सैलरी

‘बाबू उठ जा…’ बारां के अस्पताल में तड़पते मासूम की थमीं सांसें, शव घर ले जाने के लिए पिता ने ठेले वाले से उधार मांगे पैसे

Rajasthan: बेटी के ससुराल में हुई मां की मौत, बैठने की चटाई भी जल गई, 11KV का तार टूटने से घर में दौड़ गया था करंट

Baran: मार्केटिंग में MBA करने के बाद भी नहीं मिली नौकरी तो इंजीनियर दोस्त के साथ मिलकर करने लगा साइबर ठगी, गिरफ्तार

Baran News: पुलिस थाने से लौटी विवाहिता ने की आत्महत्या, पिता बोले- ‘पुलिस कार्रवाई करती तो बेटी जिंदा होती’