बारां

Heavy Rain Alert: फिर पलटेगा मानसून, मौसम वैज्ञानिकों ने भारी बारिश को लेकर की नई भविष्यवाणी

Rajasthan Rain Alert: मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मानसून सितंबर के आखिरी तक एक्टिव रह सकता है। इस दौरान करीब 5-6 इंच तक बारिश की उम्मीद है।

2 min read
Sep 11, 2025
फाइल फोटो- पत्रिका

राजस्थान में कोई मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय न होने से मौसम में शुष्की आ गई है। बारिश से वातावरण में बनी नमी अब धीरे-धीरे कम होकर 55 प्रतिशत पर आ गई है। बारां शहर सहित जिले में गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी पानी नहीं गिरा। हालांकि काले बादलों की आसमान में मौजूदगी रही। बारिश नहीं होने से धूप खिली और तापमान के साथ उमस बढ़ गई।

मौसम विभाग के अनुसार चार दिन तक कोटा संभाग के जिलों में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वातावरण में नमी के चलते बारां जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। सितंबर अंत तक मानसून की विदाई हो सकती है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Dam Overflow: मानसून ने लिया ब्रेक, फिर भी छलक गया राजस्थान का यह बांध, 19 पर चल रही चादर

हवा में नमी 55 फीसदी

मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। रात का न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य था। हवा में नमी 55 फीसदी दर्ज की गई। इसके चलते वातावरण में उमस बढ़ गई। सीजन में अभी तक कुल वर्षा का आंकड़ा 1600 मिमी (करीब 60 इंच) है।

बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ माध्य समुद्र तल पर दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और संलग्न राजस्थान व कच्छ पर बने गहरे अवदाब के केंद्र से, कोटा, उरई, सीधी, रांची, दीघा होकर पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक विस्तृत है। इस मानसून सीजन के अभी कुछ दिन बाकी है। वहीं विभाग ने 15 से 17 सितंबर तक पूर्वी भागों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

यह वीडियो भी देखें

फिलहाल चार दिन से कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। पितृपक्ष की शुरुआत से ही बारिश का दौर थमा हुआ है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मानसून सितंबर के आखिरी तक एक्टिव रह सकता है। इस दौरान करीब 5-6 इंच तक बारिश की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

Good News: जाम से मिलेगी राहत, फर्राटे से दौड़ेंगी गाड़ियां, 1 करोड़ 20 लाख से यहां बनेगी नई सड़क

Also Read
View All

अगली खबर