बारां

राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री कोरोना संक्रमित

सम्पर्क में आए लोगों को जांच कराने की सलाह, होम आइसोलेट होकर ले रहे उपचार

less than 1 minute read
Dec 23, 2020
राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री कोरोना संक्रमित

बारां. राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया भी कोरोना की चपेट में आ गए। यह जानकारी खुद भाया ने सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक की है। भाया ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि वे कोरोना संक्रमित हो गए हैं तथा घर पर ही क्वॉरंटीन होकर चिकित्सकों के परामर्श से उपचार ले रहे हैं।चिकित्सा सूत्रों के अनुसार मंत्री भाया को जुकाम, खांसी व थकान हो रही थी। उन्होंने शहर के प्रिया हॉस्पिटल में सोमवार देर शाम को स्वास्थ्य परीक्षण कराया था। उन्हें सर्दी, खांसी, थकान व बुखार था। हॉस्पिटल के वरिष्ठ फिजीशियन ने उन्हें घर पर पूरी तरह आराम करने की सलाह दी थी। कोरोना संक्रमण के लक्षण के चलते आरटी पीसीआर जांच कराने का भी परामर्श दिया था। इसके बाद सुबह जिला चिकित्सालय की टीम ने मंत्री भाया के घर पहुंच उनका कोरोना जांच के लिए सेम्पल लिया था।

read also : किसान आंदोलन के बीच हाड़ौती में यूरिया की राशनिंग
दोपहर बाद उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मंत्री भाया ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर करते हुए उनसे सम्पर्क में आने वाले लोगों से भी जांच कराने की अपील की है। वे चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उपचार ले रहे हैं।भाया समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मंत्री भाया गत दिनों से नगर परिषद बारां व नगरपालिका अन्ता के चुनाव में प्रचार करने के साथ पार्टी की बैठकों में शामिल हुए थे।

read also : रेलवे अब सूर्य से लेगा ज्यादा शक्ति
उन्होंने दोनों ही शहरों में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करने के अलावा पैदल घूमकर प्रचार भी किया था। भाया राज्य के स्वायत शासन मंत्री शान्ति धारीवाल के साथ बारां, झालावाड़ व कोटा में सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित बैठकों में भी शामिल हुए थे।

Published on:
23 Dec 2020 12:40 am
Also Read
View All