बारां

Storm: आंधी ने बरपाया कहर, बारां में बच्ची की मौत, कोटा में 8 लोग घायल, 22 घंटे तक नहीं आई बिजली

Girl Died In Bad Weather: अंधड़ से सेवन वंडर्स में धोलपुर स्टोन से बनी कलात्मक छतरी भरभरा गिर गई। इससे छतरी में बैठे आठ जने घायल हो गए। टीन शेड गिरने से आठ साल की एक बालिका ज्योति कुशवाह की मौत हो गई।

2 min read
May 01, 2026
Photo: AI

Thunderstorm Havoc In Rajasthan: हाड़ौती के कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिले में बीती रात अंधड़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारां के नाहरगढ़-जलवाड़ा क्षेत्र के अहमदी गांव में खेतों की नौलाइयों की आग अंधड़ के कारण तेज गति से बढ़ती हुई गांव तक पहुंच गई, आधा दर्जन करीब घरों में आग लग गई।

किशनगंज क्षेत्र में किसानों द्वारा लगाए गए कई पॉलीहाउस क्षतिग्रस्त हो गए। बारां शहर में अंधड़ के कारण गुल हुई बिजली सुबह तक बाधित रही। जिले में कई जगह पेड़ गिरे।

ये भी पढ़ें

ओले गिरने के बाद 1-2-3-4-5-6 मई को आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया राजस्थान मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट

नाहरगढ़ कस्बे में टीन शेड गिरने से आठ साल की एक बालिका ज्योति कुशवाह की मौत हो गई। वह अपनी दादी के साथ आंगन में सो रही थी। टीन शेड बालिका के ऊपर गिरा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई, अस्पताल ले गए लेकिन दम टूट गया।

22 घंटे बाद बहाल हुई बिजली

बारां के जलवाड़ा कस्बे सहित क्षेत्रीय अंचल में बुधवार देर रात आए तेज अंधड़ से सामान्य जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। एक दर्जन गांवो में रात साढ़े दस बजे जोरदार अंधड़ आया। जिससे 33 केवी लाइन का विद्युत पोल सहित कई जगह तार टूट गए। इस कारण कस्बे सहित करीब एक दर्जन गांव अंधेरे में रहे।

कस्बे में सवेरे बिजली नहीं आने के कारण उपभोक्ता पानी भी संग्रह नहीं कर सके। विद्युत कर्मियों ने काफी मशक्क़त के बाद शाम सात बजे करीब विद्युत आपूर्ति बहाल की। तब जाकर सिंगल फेज मोटरे चलने से लोगो ने घरेलू आवश्यकताओ के लिए पानी भरा। क्षेत्र के कई गांवो में विद्युत पोल व तार भी टूट गए। कई सिंगल फेज ट्रांसफार्मर विद्युत पोल टूटने के साथ ही जमीन पर धराशायी हो गए। कई घरों के तीन, टप्पर उड़ गए। यहां मुख्य बाजार में निर्माणाधीन एक मकान की दीवार गिर गई।

अंधड़ से सेवन वंडर्स की छतरी गिरी, आठ घायल

कोटा शहर में बुधवार रात आए अंधड़ से सेवन वंडर्स में धोलपुर स्टोन से बनी कलात्मक छतरी भरभरा गिर गई। इससे छतरी में बैठे आठ जने घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इंदिरा गांधी नगर का परिवार सेवन वंडर्स में घूमने गया था। बच्चे छतरी में बैठकर फोटो खिंचवा रहे थे। इस दौरान अंधड़ से छतरी भरभरा कर गिर गई। इससे बच्चे व छतरी के आसपास के लोग मलबे में दब गए। परिजनों व लोगों ने उन्हें मलबे से निकाला।

दशरथ सिंह, रिंकू कंवर, बीना कंवर, ओम सिंह, प्रियंका कंवर, लक्की कंवर, हर्षित सिंह और दीपिका कंवर घायल हो गए। इसमें दो के सिर में चोट और अन्य के हाथ में फ्रेक्चर हैं। प्राथमिक उपचार मेडिकल कॉलेज में कराया गया, इसके बाद सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

चलेगा आंधी-बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आगामी 4-5 दिन एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने तथा बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव से दोपहर बाद मेघगर्जन, तेज आंधी ) व कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

ये भी पढ़ें

महंगाई का बड़ा झटका: कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा… आज से 3099 में मिलेगा, 5 किग्रा का सिलेंडर भी महंगा
Published on:
01 May 2026 09:56 am
Also Read
View All