1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगाई का बड़ा झटका: कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा… आज से 3099 में मिलेगा, 5 किग्रा का सिलेंडर भी महंगा

LPG Price Hike: अमरीका-ईरान युद्ध के कारण आम जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। पहले से ही युद्ध के कारण गैस सप्लाई बाधित है वहीं गुरुवार देर रात से व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपए का भारी इजाफा कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
पत्रिका फाइल फोटो

पत्रिका फाइल फोटो

LPG Price Hike: अमरीका-ईरान युद्ध के कारण आम जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। पहले से ही युद्ध के कारण गैस सप्लाई बाधित है वहीं गुरुवार देर रात से व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपए का भारी इजाफा कर दिया गया है। अब प्रदेश में 19 किलो का व्यावसायिक सिलेंडर 2106 रुपए की जगह 3099 रुपए में मिलेगा। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। व्यावसायिक सिलेंडर के दाम बढ़ने से शादी वाले परिवारों का बजट बिगड़ गया है। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर भी खाना अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ेगा।

छोटा सिलेंडर 833 रुपए में मिलेगा

महंगाई की सबसे ज्यादा मार दिहाड़ी और प्रवासी मजदूरों पर पड़ेंगी। एलपीजी संकट के चलते मजदूरों को पहचान पत्र के आधार पर 5 किलो वाला सिलेंडर देने की व्यवस्था शुरू की गई थी, लेकिन अब इसे रिफिल कराना 242 रुपए महंगा कर दिया गया है। 5 किलो वाला रिफिल अब 591 रुपए की जगह 833 रुपए में मिलेगा। इससे प्रदेश के लाखों श्रमिकों पर बड़ा आर्थिक बोझ आएगा।

घरेलू सिलेंडर की ​कीमतें यथावत

व्यवसायिक और 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें यथावत रखी गई हैं। हालांकि बीते माह घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। वहीं युद्ध के संकट के दौरान सिलेंडर सप्लाई करने के नियमों में किए गए बदलाव से अब तक लोगों को गैस की किल्लत का सामना भी करना पड़ रहा है।

शादी वाले परिवारों पर पड़ा बोझ, मिठाई होगी फीकी

व्यावसायिक सिलेंडर के दाम बढ़ने से शादी वाले परिवारों का बजट बिगड़ गया है। हलवाइयों और कैटरिंग के काम में इसी सिलेंडर का उपयोग होता है, जिससे अब शादियों में मिठाई और खाना महंगा हो जाएगा। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर भी खाना अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ेगा।

संकट के बीच बढ़ी कीमतें

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण राज्य पहले से ही एलपीजी संकट से जूझ रहा था। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय दबाव और चुनावी दौर खत्म होने के तुरंत बाद कीमतों में हुई इस रिकॉर्ड बढ़ोतरी से व्यापारियों और आम जनता पर बड़ा असर पड़ेगा।