बारां

RBSE 12th Result: सरकारी स्कूल के समीर ने रेगुलर 8 घंटे की सेल्फ स्टडी से हासिल किए 97.60%, ये बताया सक्सेस मंत्र

RBSE 12th Class Success Story: समीर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन, माता-पिता के आशीर्वाद और नियमित पढ़ाई को दिया है।

2 min read
Mar 31, 2026
समीर शर्मा की फोटो: पत्रिका

RBSE 12th Class Govt School Topper: बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र के सरकारी विद्यालय के छात्र समीर शर्मा ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की 12वीं कला वर्ग की परीक्षा में 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। समीर की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

समीर शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीलखेड़ा माल, तहसील शाहाबाद, जिला बारां के छात्र हैं। उन्होंने नियमित मेहनत और अनुशासित पढ़ाई के बल पर यह सफलता प्राप्त की। समीर के पिता अविनाश शर्मा और माता कृष्णा शर्मा ने भी बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व जताया है। परिवार और शिक्षकों का कहना है कि समीर शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहा है।

ये भी पढ़ें

RBSE 12th Result: किसान की बेटी ने किया कमाल, हिस्ट्री में 100 में से 100 अंक लाकर हासिल किए 95%, बनना चाहती है IAS

ये बताया सक्सेस मंत्र

समीर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन, माता-पिता के आशीर्वाद और नियमित पढ़ाई को दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने हर दिन लगभग 8 घंटे सेल्फ स्टडी की और पढ़ाई को पूरी लगन के साथ किया। समीर के अनुसार यदि विद्यार्थी नियमित रूप से पढ़ाई करें और शिक्षकों की बातों को ध्यान से समझें तो सफलता जरूर मिलती है।

ये हैं बारां जिले के अन्य टॉपर

भारती ओझा की फोटो: पत्रिका

आरबीएसई 12वीं परीक्षा में बारां जिले के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। स्वामी विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय दांता की छात्रा भारती ओझा ने 95.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भारती ओझा के पिता का नाम मनोज ओझा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

स्नेहा धाकड़ की फोटो: पत्रिका

इसी तरह केलवाड़ा की छात्रा स्नेहा धाकड़ ने कला वर्ग में 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्नेहा के पिता गोपाल सिंह धाकड़ हैं। स्नेहा ने भी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया है।

ये भी पढ़ें

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

Updated on:
31 Mar 2026 12:23 pm
Published on:
31 Mar 2026 12:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर