बारां

राजस्थान के इस पूर्व विधायक का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जताया शोक

Rajasthan News: पलायथा के राजपरिवार के आपजी व पूर्व विधायक विजय सिंह पलायथा का गुरुवार दोपहर उनके कोटा स्थित मोहन निवास पर देहांत हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

2 min read
Nov 28, 2025
UP: कभी भी हो सकती है BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा। (Photo- Patrika)

Vijay Singh Palaytha Last Rites Today: राजस्थान के पूर्व विधायक, BJP के वरिष्ठ नेता और पलायथा के राजपरिवार के प्रमुख विजय सिंह पलायथा का गुरुवार दोपहर को कोटा स्थित उनके आवास मोहन निवास पर निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी समाज सेवा में बिताई और कई महत्वपूर्ण राजनीतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

ये भी पढ़ें

ACB Action: करोड़पति निकला तिलम संघ कोटा का जीएम, बड़ी मात्रा में नकदी और एफडी के कागजात जब्त

राजनीतिक करियर

विजय सिंह पलायथा का राजनीति से गहरा संबंध रहा था। उन्होंने 1993 में दीगोद विधानसभा सीट से विधायक के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने अंता पंचायत समिति के प्रधान और पलायथा के सरपंच के भी रहे।

विजय सिंह पलायथा की फाइल फोटो: पत्रिका

भारतीय जनसंघ की स्थापना के समय वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भी रहे और उन्होंने पार्टी के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। वर्तमान में उनके पौत्र अनूप सिंह पलायथा के सरपंच हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जताया शोक

पूर्व विधायक विजय सिंह पलायथा के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोक व्यक्त किया है। बिरला ने अपने शोक संदेश में कहा कि, "एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनका योगदान सराहनीय रहा है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जनसेवा की भावना आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।'

आज होगा अंतिम संस्कार

पूर्व विधायक विजय सिंह पलायथा का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पलायथा में होगा जहां उनके परिजन और समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनके निधन से पलायथा और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें

सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने अफसरों को फटकारा, बोले- बैठक में क्या समोसा खाने आते हो, कलक्टर टीना डाबी से भी पूछा सवाल

Published on:
28 Nov 2025 07:20 am
Also Read
View All

अगली खबर