बारां

बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी महिला, पति वापस लेने पहुंचा तो प्रेमी और उसके जीजा ने मिलकर कर दी मारपीट

Baran News: मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया। जीजा कल्लू यादव फरार हो गया। वहीं, मछुआ महांसघ के प्रदेशाध्यक्ष रामकल्याण कश्यप ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
less than 1 minute read
• •
Dec 26, 2024
Feature image

Rajasthan News: बारां के छबड़ा बापचा थाना क्षेत्र में 3 महीने पूर्व पति को छोड़ प्रेमी संग रह रही विवाहिता के गांव में रहने का विरोध करने पर प्रेमी व उसके जीजा ने विवाहिता के पति के साथ मारपीट कर ड़ाली। इस पर पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

घटना के विरोध में मछुआ महासंघ ने आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बापचा थानाधिकारी बुद्धराम जाट ने बताया कि तीन माह पूर्व खुरई निवासी करणसिंह केवट की पत्नी को इसी गांव में रहने वाला मनोज यादव भगाकर ले गया था। जिस पर पुलिस ने सात सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की और 13 सितंबर को विवाहिता को दस्तयाब कर लिया।

इसके बाद भी विवाहिता अपने बच्चे के छोड़कर प्रेमी मनोज संग चली गई। इस बीच प्रेमी मनोज यादव विवाहिता के साथ गेहूंखेड़ी गांव में अपने जीजा कल्लू यादव के पास रहने लगा। 22 दिसम्बर को करणसिंह ने गेहूंखेड़ी पहुंचकर कल्लू यादव से मनोज व उसकी पत्नी को गांव में रखने का विरोध जताया तो कल्लू व मनोज ने करणसिंह के साथ मारपीट कर ड़ाली।

पुलिस ने करणसिंह के परिवाद पर मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया। जीजा कल्लू यादव फरार हो गया। वहीं, मछुआ महांसघ के प्रदेशाध्यक्ष रामकल्याण कश्यप ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

Updated on:
26 Dec 2024 09:48 am
Published on:
26 Dec 2024 09:48 am
Also Read
View All
बारां जिला परिषद और पंचायत समिति आरक्षण लॉटरी जारी: कई दिग्गजों के सपने टूटे, जानें आपकी सीट पर कौन लड़ेगा चुनाव

Rajasthan : पुलिस ने कर दिया था अंतिम संस्कार, 3 दिन बाद कपड़े-चप्पल से हुई इकलौता बेटा की शिनाख्त, परिजनों का है बुरा हाल

Rajasthan ACB : रंगे हाथ ट्रेप नहीं, पर घूस के साढ़े 5 लाख रुपए डिमांड करने पर SDM हवाई सिंह यादव पर FIR, पढ़ें पूरा मामला

Baran : ट्रैप की तैयारी में थी कोटा एसीबी, अचानक आया नया मोड़, बारां टीम ने तत्कालीन संयुक्त निदेशक को रिश्वत लेते पकड़ा

बारां निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर, आम आदमी पार्टी की धमाकेदार एंट्री, जानें भाजपा-कांग्रेस को कितनी मिली सीटें