बारां

Baran Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया हंगामा

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के बारां जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Jun 25, 2026
Baran Bike Accident
हंगामा करते परिजनों की फोटो: पत्रिका

Tractor-Trolley And Bike Collision: राजस्थान के बारां जिले के जलवाड़ा कस्बे के पास खलदा मार्ग पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिसमें हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। वहीं मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर नाहरगढ़ अस्पताल में हंगामा कर दिया और शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बारां जलवाड़ा-खलदा रोड पर सुबह पुरुषोत्तम बंजारा अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक पुरुषोत्तम बंजारा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को नाहरगढ़ अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

परिजनों ने शव की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया रोक दी। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक प्रशासन की ओर से मुआवजे और सहायता का आश्वासन नहीं दिया जाएगा तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। इसके चलते अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने परिजनों तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उन्हें कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और पोस्टमार्टम कराने के लिए मनाने की कोशिश की।

अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 युवकों की हुई थी मौत

कल भी बारां जिले के अटरु थाना क्षेत्र के कुजेड आमली के बीच सकतपुर से दो पहिया वाहन से जा रहें। लोगों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद कालबेलिया समाज के लोगों ने घटना स्थल पर ही शव के साथ जाम लगा दिया। पुलिस के अनुसार राजेश कालबेलिया (उम्र 22 साल) और त्रिलोक कालबेलिया (उम्र 22 वर्ष) सकतपुर से धूमने जा रहे थे। इसी बीच कुजेड-आमली पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा करके जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारी तहसीलदार महेंद्र चतुर्वेदी और उपपुलिस अधीक्षक रामानंद यादव,वतनिरीक्षक अशोक कुमार ने मिलकर ने इन्हें समझाया और शव पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल ले गए और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Updated on:
25 Jun 2026 02:48 pm
Published on:
25 Jun 2026 02:09 pm