16 Year Old Dalit Boy Brutally Beaten Case Update: 16 साल के दलित लड़के को नंगा कर के बेरहमी से पीटा गया। मामले में अपडेट सामने आया है।
16 Year Old Dalit Boy Brutally Beaten Case Update: सोशल मीडिया पर हुई बहस के बाद 16 साल के एक दलित लड़के को किडनैप किया गया। इसके बाद नंगा कर के उसके साथ मारपीट की गई। मामले में 2 नाबालिग समेत 3 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह पूरा मामला बरेली का है। मामले में 2 और आरोपी फरार हैं।
दरअसल, यह घटना 31 दिसंबर की रात को हुई। मारपीट का वीडियो शनिवार को सामने आया। लड़के की मां की शिकायत के मुताबिक, उसका बेटा टहलने निकला था, तभी आरोपी मोटरसाइकिल पर आए। इसके बाद बंदूक की नोक पर उसे किडनैप कर लिया और एक तालाब के पास सुनसान जगह पर लड़के को ले गए।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने चाकू और बंदूकें लहराईं। लड़के के कपड़े उतार दिए और उसे बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान, आरोपियों ने लड़के को डराने और बेइज्जत करने के लिए घटना का वीडियो भी बनाया। लड़का किसी तरह भाग निकला और घर पहुंचकर अपने परिवार को अपनी आपबीती सुनाई। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
शिकायत के मुताबिक, घटना के दौरान किशोर किसी तरह आरोपियों से भागने में सफल रहा। जिससे उसकी जान बच सकी। घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले किशोर और आरोपियों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के बाद आरोपियों ने किशोर को 15 जनवरी तक जान से मारने की धमकी दी थी।
सर्कल ऑफिसर (CO) आशुतोष शिवम ने कहा कि BNS सेक्शन 137(2) (किडनैपिंग), 191(2) (दंगा), 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), IT एक्ट का सेक्शन 67B और SC/ST एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। मामले में 2 नाबालिग समेत 3 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।
जांच में पता चला कि आरोपियों को सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट्स को लेकर आपत्ति थी। पुलिस ने कहा कि पीड़ित एक दिहाड़ी मजदूर का बेटा है। आरोपी और छात्र एक ही मोहल्ले में रहते थे।