बरेली

अंजुम से अंजली बनी लड़की; शिव मंदिर में की शादी: मोनू के साथ खाई जीने-मरने की कसम

Anjum Became Anjali: प्रेम प्रसंग के चलते अंजुम से लड़की अंजली बन गई। इसके बाद लड़की ने मोनू से शिव मंदिर में शादी की। जानिए पूरा मामला क्या है?
less than 1 minute read
Jan 29, 2026
anjum became anjali married in shiva temple with monu video also released bareilly news
अंजुम से अंजली बनी लड़की। फोटो सोर्स- Video Grab

Anjum Became Anjali: उत्तर प्रदेश के बरेली में अंजुम से लड़की अंजली बन गई। इसके बाद लड़की ने शिव मंदिर में जाकर प्रेमी से विवाह कर लिया। लड़की के मुताबिक उसका प्रेम-प्रसंग पिछले 5 सालों से चल रहा था।

UP News: अंजुम से अंजली बनी लड़की

दरअसल, मीरगंज के सिंधौली गांव निवासी अंजुम और मोनू ने जिले के ही एक शिव मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद अंजुम ने अपना नाम बदलकर अंजली कर लिया है।

Bareilly News: दोस्त के जरिए हुई थी मुलाकात

अंजली का कहना है कि वह मोनू से पिछले 5 सालों से प्रेम करती है। उसने कहा कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। अंजली ने कहा कि 5 साल पहले ही उनकी एक दोस्त के जरिए उनकी मुलाकात मोनू से हुई थी। इस दौरान दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई। साथ ही शादी का फैसला कर लिया।

Uttar Pradesh News: शिव मंदिर में किया प्रेम विवाह

अंजली के मुताबिक परिवार वाले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करते, इसी वजह से दोनों ने भागने का फैसला लिया। 25 जनवरी को अंजली और मोनू दोनों भागकर शहर आए। इसके बाद जिले के एक शिव मंदिर में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया।

अंजली ने किया वीडियो जारी

एक वीडियो जारी कर अंजली ने कहा, '' उन्होंने किसी के जोर दबाव में नहीं बल्कि खुद की इच्छा से प्रेम विवाह किया है।'' उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना नाम अंजली दिवाकर रख लिया है।

Updated on:
29 Jan 2026 01:31 pm
Published on:
29 Jan 2026 01:31 pm