बरेली

ईद उल अज़हा की नमाज़ का समय तय

दरगाह आला हजरत से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि शहर की सभी मस्जिदों में सुबह 6.15 बजे से 10.30 के बीच ईद उल अज़हा की नमाज़ अदा की जाएगी।

2 min read
Aug 20, 2018
ईद उल अज़हा की नमाज़ का समय तय

बरेली। 22 अगस्त को बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। बरेली में ईद उल अज़हा की नमाज़ के लिए सभी मस्जिदों में नमाज़ का समय तय कर दिया गया है। ईदगाह बाकरगंज में सुबह दस बजे ईद उल अज़हा की नमाज़ दा की जाएगी। दरगाह आला हजरत से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि शहर की सभी मस्जिदों में सुबह 6.15 बजे से 10.30 के बीच ईद उल अज़हा की नमाज़ अदा की जाएगी। सभी मस्जिदों और ईदगाह में नमाज़ की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। नासिर कुरैशी ने बताया कि ईदगाह बाक़र गंज में शहर काजी मुफ़्ती असजद रज़ा खान क़ादरी, दरगाह आला हज़रत पर कारी रिज़वान अहमद व शाही जामा मस्जिद किला में शहर इमाम मुफ़्ती खुर्शीद आलम ईद उल अज़हा की नमाज़ की अदा कराएंगे।

ये भी पढ़ें

ये भी पढ़ें

Bakrid 2018 : बकरीद पर केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करें मुसलमान

किस मस्जिद में कितने बजे होगी नमाज़

6:15 किला की अनार वाली मस्जिद, ज़खीरा की दुलिया वाली मस्जिद

7:00 कुतुबखाना वाली मस्जिद,शहामत गंज की मस्जिद हबीब शाह, सैलानी की मस्जिद हबीबिया,बालजती की गुरड़ वाली मस्जिद

7:15 बजे दरगाह शाह शराफत मियां

7:30 काकर टोला की छः मीनारा मस्जिद,जसोली की मस्जिद आखुम जादों, चक महमूद की हाफिज इस्लाम खान मस्जिद, सिटी शमशान फाटक की सड़क वाली मस्जिद, जगत पुर की मस्जिद गार्डन सिटी।

7:45 कोट की मस्जिद चिराग अली शाह

8:00 दरगाह वली मियां बाजार संदल खान,जसोली की पीराशाह मस्जिद, काकर टोला की नूरानी मस्जिद, जगतपुर की गुलशन ए बगदाद, एज़ाज़ नगर गौटिया की पुरानी जामा मस्जिद, ज़खीरा की फाटक बरकात अहमद मस्जिद, गढ़ेया की मस्जिद पंजबियांन, शाहबाद की मस्जिद मुन्ना तारकश, कानून गोयन की आला हज़रत मस्जिद, कैंट की मस्जिद हाथी खाना

8:30 आज़म नगर की हरी मस्जिद, करोलान की आला हज़रत मस्जिद,ब्राहम पूरा टायर मंडी की मस्जिद एक रात, काकर टोला पुराना शहर की मस्जिद जहान खान,खुन्नू मोहल्ला की मस्जिद सय्यद क़ासिम अली

9:00 ख़ानक़ाह ए नियाजिया, दरगाह नासिर मियां नोमहला मस्जिद सिविल लाइन्स,नगर निगम वाली मस्जिद, रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद

9.30 शाही जामा मस्जिद किला घेर जाफर खान पुराना शहर की मिर्ज़ाई मस्जिद

10:00 बाकरगंज ईदगाह , दरगाह शाहदाना वली

10:30 दरगाह आला हजरत

ये भी पढ़ें

ये भी पढ़ें

कांवड़ यात्रा को लेकर विवाद बढ़ा, भाजपा विधायक को प्रशासन ने किया नजरबंद
Published on:
20 Aug 2018 02:20 pm
Also Read
View All