बरेली

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

Bareilly Nawabganj क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने शनिवार को ग्राम नरहरपुर गौरीखेड़ा स्थित नहर पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित सेतु का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
2 min read
Jun 13, 2026
up news, over bridge making
प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर सेतु निर्माण का शुभारंभ करते हुए

Bareilly Nawabganj क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने शनिवार को ग्राम नरहरपुर गौरीखेड़ा स्थित नहर पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित सेतु का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और विकास की नई राह खुलेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि योगी सरकार गांवों तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल और संपर्क मार्गों के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

बरसात में आवागमन में होती थी दिक्कत

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में नहर के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सेतु निर्माण पूरा होने के बाद यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी, जिससे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

गुणवत्ता के मानकों में कमी पर होगी कार्रवाई

प्रभारी मंत्री ने निर्माण से जुड़े अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सेतु निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को जल्द से जल्द इस परियोजना का लाभ मिलना चाहिए।

नहर पर पुल के निर्माण से क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी सेतु निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण इस पुल की मांग कर रहे थे, जो अब साकार होने जा रही है।
इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह एवं जयपाल सिंह व्यस्त, नवाबगंज विधायक डॉ. एम.पी. आर्या, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, सेतु निगम के सहायक अभियंता बद्री प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

Updated on:
13 Jun 2026 10:26 pm
Published on:
13 Jun 2026 10:26 pm