बरेली

अकेली घर लौट रही थी युवती…घात लगाए बैठे दरिंदों ने लिया पकड़, फिर दोनों ने मिलकर किया रेप

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में एक मंदबुद्धि युवती के साथ दो युवकों ने खेत के रास्ते में दुष्कर्म किया।
2 min read
Apr 09, 2026
girl molestion
प्रतीकात्मक तस्वीर

Bareilly Crime News: बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मंदबुद्धि युवती के साथ दो युवकों ने खेत के रास्ते में दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। महिला अपने बेटों के साथ खेत पर गेहूं की थ्रेसिंग कराने गई थी। उनकी मंदबुद्धि बेटी भी उनके साथ थी। गेहूं की फसल गीली होने की वजह से थ्रेसिंग नहीं हो सकी। ट्रैक्टर चालक खाली हाथ लौट गया।

इसी दौरान युवती अकेले ही घर की ओर निकल पड़ी। रास्ते में गांव के दो युवक वीरपाल और सतीश घात लगाकर बैठे थे। बाग के पास पहुंचते ही दोनों ने युवती को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घर पहुंचकर युवती ने बताया

जब युवती घर पहुंची तो उसके गले पर चोट के निशान देखकर मां को शक हुआ। मां ने पूछताछ की तो युवती रोते-रोते सारी घटना बता दी। बेटी की बात सुनकर परिवार वाले सदमे में आ गए। परिजनों ने तुरंत मीरगंज थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की मां ने अपनी तहरीर में दोनों युवकों के नाम लिए हैं।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर दोनों आरोपियों वीरपाल और सतीश के खिलाफ POCSO एक्ट और दुष्कर्म की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस का आश्वासन

पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया है कि दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। इस समय पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है। यह मामला गांवों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़ा कर रहा है। स्थानीय लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Updated on:
09 Apr 2026 01:23 pm
Published on:
09 Apr 2026 01:22 pm