बरेली

Bareilly: जब कुर्ते पर शिकायत लिखकर एडीजी कार्यालय पहुंचा युवक, खुद एडीजी भी रह गए दंग, जानें पूरा मामला

Bareilly: पीड़ित ने बताया कि भाजपा नेता ने उसकी 20 लाख रुपए की जमीन को हड़प लिया है। उसने पुलिस से शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने एडीजी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है।

2 min read
Jun 09, 2022
Bareilly: जब कुर्ते पर शिकायत लिखकर एडीजी कार्यालय पहुंचा युवक, खुद एडीजी भी रह गए दंग, जानें पूरा मामला

बरेली में एक युवक ने एडीजी से अनोखे अंदाज में अपनी शिकायत की है। युवक अपनी जमीन पर कब्जा होने से परेशान होकर शिकायत करने एडीजी कार्यालय पहुंचा। इस दौरान पीड़ित ने पूरी शिकायत अपने कुर्ते पर लिख रखी थी। पीड़ित का आरोप है कि भाजपा नेता ने उसकी 20 लाख रुपए की जमीन पर कब्जा जमा लिया है। जिसपर एडीजी ने युवक से शिकायत की पूरी जानकारी ली और तत्काल अमरोहा पुलिस को इस मामले पर जांच करने के आदेश दिए।

भाजपा नेता से दस प्रतिशत ब्याज पर लिए थे रुपए

जानकारी के मुताबिक, युवक कैलाश चंद्र अमरोहा देहात के खालसा गांव का रहने वाला है। उसने अफने कुर्ते पर अपनी शिकायत लिखी और इंसाफ की गुहार लगाता हुआ बरेली के एडीजी के ऑफिस पहुंचा। यहां उसने शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि उसने अपने रिश्तेदार भगवानदास से पांच लाख रुपये में जमीन खरीदी थी लेकिन बैनामा नहीं कराया था। इसके बाद जब उसे रुपयों की जरूरत पड़ी तो उसने मदद के लिए भाजपा नेता से 2017 में दस प्रतिशत ब्याज पर डेढ़ लाख रुपये लिए थे।

रकम वापस करने पर जबरन कराया बैनामा

पीड़ित ने बताया कि भाजपा नेता ने भगवानदास से जमीन खुद के नाम एग्रीमेंट कराने के बाद कर्ज दिया। इसके कुछ समय बाद उसने ब्याज समेत रकम वापस कर दी। आरोप है कि फिर भी एग्रीमेंट निरस्त नहीं हुया और भगवानदास से जबरन बैनामा करा लिया। पुलिस से शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने एडीजी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। उधर, एडीजी ने इस मामले पर जांच करने के आदेश जारी किए हैं।

Published on:
09 Jun 2022 11:45 am
Also Read
View All
पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर

बरेली में मंत्री के भतीजे की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा