उत्तर प्रदेश के गोंडा के खरगूपुर में एक ऐसा मामला आया है, जिसे सुनकर आप भी चौक जाएंगे। यहां डिगुर गांव से जुड़े कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिख रहा है कि तीन मुस्लिम युवक डिगुर गांव में जा रहे हैं। वहीं तीनों से एक लड़के को अभद्र व्यवहार करते देखा जा रहा है। जिसके बाद वह लड़का तीनों मुस्लिमों से कान पकड़ कर उठक बैठक लगवाता दिख रहा है। साथ ही जय श्री राम के नारे बोलने का दबाव बना रहा है।