गौरतलब है कि पीडब्ल्यूडी की ओर से कुकरैल ओवरब्रिज समेत निरालानगर, इंदिरा ब्रिज, ग्वारी, मल्हौर, पुरनिया और ऐशबाग सहित करीब आधा दर्जन से अधिक फ्लाईओवर्स का मेंटीनेंस कराए जाने की तैयारी है। वहीं बीकेटी, चिनहट, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, मलिहाबाद, गोमतीनगर, आशियाना, जानकीपुरम, रहीमनगर की कई रोड्स का मेंटीनेंस कराया जाएगा। पुराने लखनऊ के अंतर्गत भी कई रोड्स का मेंटीनेंस के लिए चयन किया गया है। मेंटीनेंस के लिए शासन की ओर से करीब 350 करोड़ स्वीकृत किए गए हैैं।