इसके बलावा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आगरा में आईएसबीटी पर जल्द ही मुफ्त वाईफाई सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए एमडी ने परिवहन निगम के अधिकारियों की बैठक में जरूरी दिशा निर्देश भी दिए हैं। इस दौरान आरएम मनोज कुमार पुडीर ने एमडी आरपी सिंह को बस स्टैंड पर चल रहे अन्य कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान सेवा प्रबंधक अनुराग यादव, स्टेशन इंचार्ज चद्रहस, स्टेशन प्रभारी रामविलास आदि मौजूद रहे।