बरेली

बरेली: 28 साल का इंतजार खत्म, मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया नए RTO ऑफिस का लोकार्पण, एक ही छत के नीचे होंगे सारे काम

Bareilly News : करीब 28 साल से किराये के भवन में चल रहे संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) को आखिरकार अपना स्थायी ठिकाना मिल गया। शुक्रवार को परसाखेड़ा में परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने 16.72 करोड़ रुपये की लागत से बने नवनिर्मित आरटीओ कार्यालय का लोकार्पण किया।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 5:17 PM IST
Bareilly News
बरेली के नए आरटीओ कार्यालय का फीता काटकर लोकार्पण करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह।

बरेली। करीब 28 साल से किराये के भवन में चल रहे संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) को आखिरकार अपना स्थायी ठिकाना मिल गया। शुक्रवार को परसाखेड़ा में परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने 16.72 करोड़ रुपये की लागत से बने नवनिर्मित आरटीओ कार्यालय का लोकार्पण किया। दो मंजिला आधुनिक भवन के शुरू होने से वाहन स्वामियों और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब परिवहन विभाग से जुड़े कई काम एक ही परिसर में हो सकेंगे।

28 साल बाद किराये के भवन से मिला छुटकारा

अब तक आरटीओ कार्यालय शाहजहांपुर रोड स्थित नकटिया में किराये के भवन से संचालित हो रहा था। करीब 28 साल से विभाग इसी व्यवस्था में काम कर रहा था। नए कार्यालय का निर्माण जनवरी 2025 में शुरू हुआ था। करीब 16.72 करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला भवन तैयार किया गया है। इसमें क्षेत्रीय और जिला स्तरीय परिवहन अधिकारियों के कार्यालय एक ही परिसर में बनाए गए हैं। इससे लोगों को अलग-अलग जगहों पर जाने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

नया आरटीओ कार्यालय

आरटीओ पंकज सिंह बोले- लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

आरटीओ प्रशासन पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नए भवन के शुरू होने से विभागीय कामकाज को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। अभी तक परिवहन विभाग से जुड़े अलग-अलग कामों के लिए लोगों को विभिन्न कार्यालयों में जाना पड़ता था। नए परिसर में प्रमुख कार्यालय एक साथ होने से वाहन स्वामियों और लाइसेंस संबंधी काम कराने आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बेहतर कार्यस्थल मिलेगा।

पूछताछ काउंटर से लेकर रिकॉर्ड रखने तक आधुनिक व्यवस्था

नए भवन में लोगों की सुविधा के लिए पूछताछ काउंटर और अलग-अलग सेवाओं के लिए काउंटर बनाए गए हैं। हर काउंटर पर संबंधित काम की जानकारी दी जाएगी। रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए भी आधुनिक व्यवस्था की गई है। भूतल पर आम लोगों से जुड़े कामकाज और कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था होगी, जबकि वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय पहली मंजिल पर बनाए गए हैं।

ड्राइविंग टेस्ट से पहले मिलेगी व्यवहार की ट्रेनिंग

नए कार्यालय में ड्राइविंग टेस्ट से पहले वाहन चालकों को व्यवहार संबंधी प्रशिक्षण देने की भी तैयारी है। इसके लिए कंपनी से अनुबंध किया जाएगा। प्रशिक्षण में वाहन चालकों को गुस्से पर नियंत्रण रखने, यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने और सफर के दौरान बातचीत के सही तरीके सिखाए जाएंगे। यह प्रशिक्षण निशुल्क देने की योजना है। इससे सड़क पर वाहन चलाने के साथ ही यात्रियों के प्रति बेहतर व्यवहार को भी बढ़ावा मिलेगा।

लोकार्पण समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता

लोकार्पण समारोह में राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, नवाबगंज विधायक एमपी आर्य, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य और भाजपा नेता प्रशांत पटेल समेत कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता मौजूद रहे। परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Also Read
View All
BAREILLY NEWS: अब वोट डालने में नहीं होगी कोई परेशानी, कलेक्ट्रेट पहुंचे और खुद चलाकर सीखें EVM, DM ने शुरू किया डेमोंस्ट्रेशन सेंटर

बरेली में शिक्षिका ने किया सुसाइड: घर में मिला शव, पति के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस

BAREILLY NEWS: डिप्टी सीएम ने प्लाईवुड फैक्ट्री का किया उद्घाटन, जिला अस्पताल आने का कार्यक्रम निरस्त, लखनऊ की बैठक के चलते बदला दौरा

BAREILLY NEWS: मीरगंज में गोकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, हथियार और उपकरण बरामद

BAREILLY NEWS: 25 लाख रुपये के लेनदेन में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी भी घायल