बरेली

हज यात्रा पर जाने वालों के लिए बड़ी ख़बर

2019 में भारत से 1 लाख 80 हज़ार हाजियो का कोटा किया जा रहा है जबकि 2018 में 1,75,025 हज कोटा रहा था।

2 min read
Oct 18, 2018
हज यात्रा पर जाने वालों के लिए बड़ी ख़बर

बरेली। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा 2019 के लिए एक्शन प्लान जारी कर दिया है। ये पहला मौका हैं कि हज होने के कुछ माह बाद ही हज यात्रा की तैयारी शुरू हो रही हैं। बरेली हज सेवा समिति के अध्यक्ष अताउर्रहमान ने कहा कि बरेली हज सेवा समिति ने एक्शन प्लान जारी होते ही बरेली में आज़मीने हज की सेवा के लिये तैयारियां शुरू कर दी है। 2019 की हज यात्रा में जाने वाले आज़मीने हज को फ्री फॉर्म भरवाये जाएंगे,और समय समय पर मुक़म्मल जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी उन्होंने बताया कि इस बार एक साथ पाँच हजयात्री फॉर्म भर सकेंगे जबकि पिछली बार चार लोगों का ग्रुप बनता था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हज यात्रा 2019 के लिए हज कोटा भी बढ़ाया गया है। 2019 में भारत से 1 लाख 80 हज़ार हाजियो का कोटा किया जा रहा है जबकि 2018 में 1,75,025 हज कोटा रहा था।

ये होगा पूरा कार्यक्रम

ये भी पढ़ें

अगर चुनाव न हारते तो प्रधानमंत्री बन सकते थे एनडी तिवारी

बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि एक्शन प्लान के मुताबिक 18 अक्टूबर से 17 नवम्बर 2018 से हज फॉर्म ऑनलाइन व ऑफलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। जिसके बाद दिसम्बर के आखिरी सप्ताह में कुरांदाज़ी की रस्म अदायगी होगी। खादिमुल हुज्जाज के लिये हज सेवक के फॉर्म दिसम्बर 2018 से भरे जाएंगे और खादिमुल हुज्जाज की ट्रेनिंग जनवरी 2019 में होगी। हज यात्रा की पहली किश्त जनवरी के पहले सप्ताह में जमा होना शुरू होगी। मेडिकल सर्टिफिकेट और पे इन स्लिप 15 जनवरी से 31 जनवरी 2019 तक जमा होगी। महिला हज यात्रियों के लिये कोटे के फॉर्म 31 मार्च 2019 में भरे जाएंगे। हज यात्रा की दूसरी किश्त 15 अप्रैल 2019 तक जमा होगी। 1जुलाई 2019 से हज की फ्लाइट मदीने शरीफ़ जाना शुरू होगी और 9 जिल्हज्जा 1440 का हज 10 अगस्त 2019 को हज का फ़र्ज़ अदा होगा।

हेल्पलाइन नंबर जारी

हज यात्रा 2019 को लेकर आवास विकास कैंप कार्यालय पर बरेली हज सेवा समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया।हज सेवा समिति के महासचिव हाजी ई अनीस अहमद खाँ ने कहा कि बरेली हज सेवा समिति ने हज यात्रियों की सहूलियत के लिये हेल्पलाइन नम्बर 8476910786 और 7055921786 जारी किया है। 2019 में हजयात्रा पर जाने वाले हजयात्री इन नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं। बैठक में हाजी यासीन क़ुरैशी, मोहसिन इरशाद,नजमुल एसआई खान,हाजी साकिब रज़ा खाँ, हाजी अब्दुल लतीफ कुरैशी, हाजी ताहिर,निहाल खान,तस्लीम अंसारी,आरिफ अंसारी,इरशाद अन्सारी,लईक उस्मानी,नईम खान,दानिश खान आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

इस मुहूर्त में करें विजयदशमी का पूजन, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
Published on:
18 Oct 2018 07:28 pm
Also Read
View All
सिद्धि विनायक अस्पताल में जच्चा- बच्चा की मौत पर बवाल, बेटे की किलकारी के साथ रुक गईं मां की सांसें, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

खुद कस्टमर बनकर पहुंची IPS; डॉक्टर से बच्चे को गोद लेने की इच्छा जताई, बरेली के बच्चा चोर मामले में बड़ा खुलासा

बरेली में 93 साल पुरानी केसर चीनी मिल की जमीन नीलाम: गन्ना किसानों में जगी बकाया पैसे के भुगतान की उम्मीद, क्या है पूरा मामला?

बिजली बचाने को मैदान में उतरे डीएम, बोले- पीक ऑवर्स में भारी उपकरण चलाने से बचें

मनौना धाम किडनैपिंग कांड का पर्दाफाश: ₹1.20 लाख में बच्चा बेचने की साजिश नाकाम, पश्चिम बंगाल का गैंग लीडर समेत 4 गिरफ्तार