बरेली

भाजपा विधायक ने खोला राज, राहुल गांधी क्यों हैं कन्फ्यूज, देखे वीडियो

राहुल गांधी के दौरों से भारतीय जनता पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

less than 1 minute read
Nov 02, 2018
mla rajesh mishra
भाजपा विधायक ने खोला राज, राहुल गांधी क्यों हैं कन्फ्यूज, देखे वीडियो

बरेली। बिथरी चैनपुर से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में भाजपा विधायक ने कहा कि राहुल गांधी शादी न होने की वजह से टेंशन में है परिवार के लोगों को पहले उनकी शादी करानी चाहिए और शादी के बाद राहुल गांधी जितना चाहे उतना दौरा करें इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दौरों से भारतीय जनता पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

घोटाले वाले लगा रहे घोटाले का आरोप

भारतीय जनता पार्टी पर राहुल गांधी घोटाले का आरोप लगाते रहते है इस सवाल विधायक राजेश मिश्रा ने कहा कि घोटाले करने वाले ही घोटाले का आरोप लगा रहें है लेकिन एक भी घोटाला सिद्ध नहीं कर पा रहें हैं। केंद्र सरकार के साढ़े चार साल पूरे हो गए है और मध्य प्रदेश सरकार वर्षों से काम कर रही है लेकिन कोई घोटाला सिद्ध नहीं हो पाया है। हमारी सरकार घोटाले पर नहीं काम पर विश्वास करती है और हमारे पास घोटाले का वोट नहीं है।

जरूर बनेगा राम मंदिर

राम मंदिर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। कोर्ट से फैसले के बाद राम मंदिर बनेगा और कोई भी मंदिर बनने का विरोध नहीं कर पाएगा।

Published on:
02 Nov 2018 10:10 am
Also Read
View All
‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क