बरेली

बरेली में गरजे BJP सांसद वरुण गांधी, अपनी ही सरकार पर लगातार दागे कई सवाल

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा कि 80 प्रतिशत लोन बड़े-बड़े पूंजीपतियों को दिया गया है। सिर्फ 9 प्रतिशत लोन ही गरीबों, किसानो और नौजवानों को दिया गया है।

2 min read
May 13, 2022
varun-story.jpg

भाजपा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर सवालों की बौछार कर दी है। उन्होंने देश में बढ़ती बेरोजगारी (Unemployment) को लेकर अपनी ही सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 80 प्रतिशत लोन बड़े-बड़े पूंजीपतियों को दिया गया है। सिर्फ 9 प्रतिशत लोन ही गरीबों, किसानों और नौजवानों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश भर में डेढ़ करोड़ नौकरियों के पद खाली पड़े हैं और सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। हालांकि ये पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी वरुण गांधी पार्टी के लिए हमलावर रुख अपना चुके हैं।

आम आदमी का पेट पालना मुश्किल हो रहा : वरुण गांधी

बता दें कि वरुण गांधी एक दिवसीय दौरे पर बरेली के बहेड़ी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 80 प्रतिशत से ज्यादा लोन उन उद्योगपतियों को दिए गए है जिनकी 1000 करोड़ से ज्यादा की कंपनियां है। बाकी 20 प्रतिशत में 11 प्रतिशत लघु उद्योग वालो को दिया गया है, जबकि 9 प्रतिशत लोन किसान, मजदूर और नौजवान को दिया गया। ऐसे में आम आदमी का पेट पालना मुश्किल होता जा रहा है। अन्नदाता किसान परेशान हैं। ऐसे ही चलता रहा तो आने वाली पीढ़ी का क्या हाल होगा?

जनता की समस्याओं का कराया समाधान

वहीं बढ़ती बेरोजगारी पर वरुण गांधी ने आगे कहा कि देश भर में एक करोड़ 50 लाख नौकरियां है और सभी पद खाली पड़े है। उनपर भर्तियों को लेकर सरकार कुछ नहीं कर रही है। इस मौके पर वरुण गांधी ने जनता से उनकी समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों से उनका समाधान भी करवाया। गौरतलब है कि पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी चुनाव से पहले ही सपनी सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर है। यही वजह है कि पार्टी ने वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से भी बाहर कर दिया है।

Published on:
13 May 2022 10:40 am
Also Read
View All
पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर

बरेली में मंत्री के भतीजे की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा