बरेली

सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा करेगी रन फॉर यूनिटी का आयोजन

रन फॉर यूनिटी में भारतीय जनता पार्टी के बूथ लेवल तक के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे

2 min read
Oct 30, 2018
BJP to organize run for unity on Sardar Patel's birth anniversary
सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा करेगी रन फॉर यूनिटी का आयोजन

बरेली। सरदार वल्ल्भभाई पटेल की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी हर विधानसभा में रन फॉर यूनिटी का आयोजन करेगी। रन फॉर यूनिटी सुबह सात बजे शुरू होगी। रन फॉर यूनिटी में भारतीय जनता पार्टी के बूथ लेवल तक के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। महानगर भाजपा कैंट और शहर विधानसभा में रन फॉर यूनिटी का आयोजन करेगी। कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता कम्पनी गार्डन से दौड़ शुरू करेंगे और ये दौड़ पटेल चौक पर समाप्त होगी। शहर विधानसभा की रन फॉर यूनिटी केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के कार्यालय भारत सेवा ट्रस्ट से शुरू होकर डीडीपुरम में शहीद चौक पर समाप्त होगी। रन फॉर यूनिटी के लिए डॉक्टर केएम अरोड़ा को महानगर संयोजक बनाया गया है जबकि राजीव साहनी को शहर विधानसभा और अरुण कश्यप को कैंट विधानसभा का संयोजक बनाया गया है।

इन्हे भी मिली जिम्मेदारी
महानगर भाजपा को आठ मंडलों में बाटा गया है। रन फॉर यूनिटी के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सभी मंडलों में प्रमुख की नियुक्ति की है इनकी जिम्मेदारी होगी अपने अपने मंडल से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को रन फॉर यूनिटी में शामिल कराना होगा। मढ़ीनाथ मंडल के लिए आशीष सिन्हा, कैंट मंडल के लिए एनडी पांडे, कालीबाड़ी के लिए अवनीश मिश्रा, पूर्वी के लिए मनोज सक्सेना, हरमिलाप के लिए रवि पटेल, बांके बिहारी के लिए राकेश कश्यप,टिबरीनाथ के लिए से सक्सेना और सीबीगंज मंडल के लिए रंजीत वाल्मीकि को प्रमुख बनाया गया है।

की गई बैठक

रन फॉर यूनिटी के सफल आयोजन के लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने महानगर के नेताओं के साथ बैठक की और सभी नेताओं को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया। उमेश कठेरिया ने बताया कि 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी सुबह सात बजे कैंट और शहर विधानसभा में आयोजित होगी। रन फॉर यूनिटी में भाजपा के हजारों कार्यकर्ता दौड़ लगाएंगे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी 17 नवंबर को बाइक रैली निकालेंगे,एक से 15 दिसंबर तक पदयात्रा का आयोजन होगा और 26 जनवरी को कमल विकास ज्योति कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Published on:
30 Oct 2018 11:34 am