13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीलीभीत में होगा Kumbh 2019 लोगो प्रतियोगिता का होगा आयोजन

कुम्भ मेला 2019 (Kumbh Mela 2019) लोगो के लिए पीलीभीत में कुम्भ लोगो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और कुम्भ २०१९ का लोगो स्वच्छता से सम्बंधित होगा

less than 1 minute read
Google source verification
Khumbh Mela 2019

Khumbh Mela 2019

पीलीभीत । कुम्भ (Kumbh Mela 2019) और स्वच्छता से संबंधित लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रथम तीन विजेताओं को जिला स्तर पर पुरस्कृत कर उनकी प्रविष्टि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजी जाएगी। यह प्रतियोगिता सभी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में आयोजित की जाएंगी।

जिलाधिकारी ने बताया

जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अखिलेश मिश्र ने बताया कि प्रयागराज में आयोजित होने वाले आगामी कुम्भ-2019 (Kumbh) के दृष्टिगत स्वच्छ भारत मिशन (Swachh Bharat Mission) ग्रामीण के प्रचार प्रसार के लिए जनपद के विभिन्न विद्यालयों में कुम्भ व स्वच्छता से संबंधित लोगों तैयार किये जाने के लिए चार नवंबर 2018 तक प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जानी है। प्रथम श्रेष्ठ तीन विजेताओं को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उनकी प्रविष्टी राज्य स्वच्छता मिशन के लिए प्रेषित की जाएगी। राज्य स्तर पर गठित समिति जिलों से प्राप्त लोगों की स्क्रीनिंग पश्चात Kumbh 2019 हेतु स्वच्छता का लोगों तय किया जाएगा। विजेता को राज्य स्तर पर सम्मानित व पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिलास्तर पर यह लोगों जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध कराने है।

ऐसे होगी प्रतियोगिता
जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों प्रबंधकों/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि उक्त प्रतियोगिता का आयोजन अपने विद्यालयों/महाविद्यालयों में करायें। अभिभावकों से आग्रह किया है कि इस प्रतियोगिता में सम्मिलित करायें। इसके लिए लोगां तैयार कर उसके साथ नाम, आयु, मोबाइल नंबर, पता, स्कूल का नाम की सूचना सहित साफ्ट कॉपी फोटो पेपर ए-4 साईज में दो प्रतियां में जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय स्थित वाररूम में उपलब्ध करायें।