UP Crime: एक 11 साल की बच्ची के साथ लगातार 8 महीनों तक बलात्कार किया गया। आरोपी राशिद ने मासूम का वीडियो भी बनाया। जानिए क्या है पूरा सनसनीखेज मामला?
UP Crime: उत्तर प्रदेश के बरेली में 11 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया। पीड़िता को पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
डॉक्टर्स ने बच्ची का अल्ट्रासाउंड किया तो पता चला कि वह गर्भावस्था के सातवें महीने में थी। बरेली के जिला महिला अस्पताल में गर्भावस्था के 7 महीने बाद पैदा हुआ बच्चा लगभग 30 मिनट तक जीवित रहा।
डॉक्टर्स ने कहा कि लड़की को उसकी उम्र के कारण प्रसव के दौरान भारी रक्तस्राव हुआ था। फिलहाल मासूम की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने 31 साल के दरिंदे आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, राशिद 8 महीनों तक लड़की के साथ बार-बार बलात्कार कर उसे ब्लैकमेल करता रहा। राशिद शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं।
पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, राशिद पहले उसे फल का लालच देकर अपने घर ले गया। फिर उसने बच्ची का रेप किया। इस दौरान आरोपी ने बच्ची का वीडियो बनाया और किसी को बताने पर उसके रिश्तेदारों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
पीड़िता के गर्भावस्था होने का गुरुवार को तब चला जब लड़की ने पेट दर्द की शिकायत की और उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अल्ट्रासाउंड से पता चला कि वह गर्भावस्था के सातवें महीने में थी। पुलिस ने बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले को लेकर नवाबगंज के पुलिस प्रमुख अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया, ' बच्चे के DNA के नमूने एकत्र किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।'' अस्पताल के डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि प्रसव के समय लड़की की हालत गंभीर थी, लेकिन अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है।