बरेली

मुख्यमंत्री योगी ने पीलीभीत को दी 569 करोड़ की विकास सौगात, 106 बंगाली परिवारों को मिली भारतीय नागरिकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पीलीभीत के पतरासा कुंवरपुर गांव में 569.11 करोड़ रुपये की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
2 min read
Jun 29, 2026
up news
मंच पर मौजूद सीएम योगी व अन्य जनप्रतिनिधि

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पीलीभीत के पतरासा कुंवरपुर गांव में 569.11 करोड़ रुपये की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करते हुए जिले के विकास को नई गति देने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने विस्थापित परिवारों को भूमि अधिकार पत्र भी वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बंगाली समाज के 106 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपे। नागरिकता प्रमाणपत्र मिलने के बाद सभी लाभार्थियों को भारत के पूर्ण नागरिक के रूप में संवैधानिक अधिकार प्राप्त हो गए। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर बंगाली परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने रखीं विकास की मांगें

मंच पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय गंगवार, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में चीनी मिल, स्टेडियम और डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग उठाई। वहीं, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने शिक्षा, चिकित्सा और परिवहन सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रदेश सरकार की सराहना की।

सुबह से उमड़ी हजारों लोगों की भीड़

मुख्यमंत्री की जनसभा में सुबह से ही हजारों ग्रामीण, लाभार्थी और समर्थक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे थे। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान पूरा पंडाल खचाखच भरा नजर आया। प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए थे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। कार्यक्रम स्थल पर चार स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अलग से ट्रैफिक प्लान लागू किया गया, जिससे आम लोगों को परेशानी न हो।

1100 से अधिक पुलिसकर्मी रहे तैनात

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चार अपर पुलिस अधीक्षक, 10 क्षेत्राधिकारी, 47 थाना प्रभारी, 144 उपनिरीक्षक, 41 महिला उपनिरीक्षक, 624 कांस्टेबल और 94 महिला कांस्टेबल तैनात किए गए। यातायात व्यवस्था के लिए एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर, नौ ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर और 34 ट्रैफिक कांस्टेबल लगाए गए। इसके अलावा 118 एआईयू कर्मी, एक कंपनी पीएसी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 10 फायर टेंडरों की भी तैनाती की गई।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर