बरेली

बरेली के जंगल में गौवंशीय पशु काटने की साजिश, पुलिस से भिड़ा बदमाश हड्डी, गोली लगते ही गिरफ्तार

Bareilly News: क्योलड़िया और हाफिजगंज बॉर्डर पर कैलाश नदी किनारे घने जंगल में गौवंशीय पशुओं को काटने की साजिश रची जा रही थी। रात के अंधेरे में बदमाश रेकी कर रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर दी।

2 min read
May 25, 2026
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

बरेली। क्योलड़िया और हाफिजगंज बॉर्डर पर कैलाश नदी किनारे घने जंगल में गौवंशीय पशुओं को काटने की साजिश रची जा रही थी। रात के अंधेरे में बदमाश रेकी कर रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर दी। खुद को फंसता देख एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में जा लगी और पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया। पकड़ा गया बदमाश इकराम उर्फ हड्डी निकला, जो कई जिलों में दर्ज मुकदमों वाला शातिर अपराधी बताया जा रहा है।

रविवार देर रात क्योलड़िया पुलिस इलाके में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कैलाश नदी पुल के पास जंगल में कुछ बदमाश घुमंतू गौवंशीय पशुओं को पकड़कर काटने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जंगल की तरफ दबिश दी और चारों ओर से घेराबंदी शुरू कर दी। घेराबंदी के दौरान एक बदमाश अचानक झाड़ियों से निकला और पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली चलते ही जंगल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। कुछ ही सेकेंड बाद बदमाश पैर में गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने दौड़कर उसे दबोच लिया।

ये भी पढ़ें

बरेली के जंगल में गौवंशीय पशु काटने की साजिश, पुलिस से भिड़ा बदमाश हड्डी, गोली लगते ही गिरफ्तार

हड्डी निकला कई जिलों का वांछित अपराधी

पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम इकराम उर्फ हड्डी पुत्र असलम निवासी हजियापुर, बारादरी बताया। पुलिस जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर और हापुड़ समेत कई जिलों में पशु चोरी, फायरिंग, आर्म्स एक्ट और गौकशी से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वह लंबे समय से भैंस चोरी और गौवंशीय पशुओं के अवैध कटान में सक्रिय था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ कैलाश नदी किनारे सुनसान इलाके में गौवंशीय पशुओं को काटकर मांस बेचने की योजना बना रहा था। उसने यह भी कबूला कि पहले भी हाफिजगंज, क्योलड़िया और शाहजहांपुर क्षेत्र में चोरी और फायरिंग की घटनाओं में शामिल रहा है।

तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस .315 बोर, मोबाइल फोन और 570 रुपये नकद बरामद किए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक सौरव कुमार, उपनिरीक्षक अरिमर्दन सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल कासिम अली और कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।

ये भी पढ़ें

रीलबाज दरोगा लाइन हाजिर, वसूली और महिला केस में लापरवाही पर दो सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप
Also Read
View All
बकरीद से पहले अलर्ट मोड में बरेली पुलिस, सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक रहेगा कड़ा पहरा, SSP बोले- माहौल बिगाड़ा तो होगी जेल

रीलबाज दरोगा लाइन हाजिर, वसूली और महिला केस में लापरवाही पर दो सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप

इन्फ्लुएंसर्स मीट: आईपीएस अफसरों ने बताई सोशल मीडिया की रेड लाइन, जिम्मेदार कंटेंट का फॉर्मूला, वायरल के चक्कर में न बिगड़े माहौल

नैनीताल रोड पर जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग, उठती लपटों से दहला इलाका, सड़क पर मच गई भगदड़

वायरल रील, पोस्ट और फॉलोअर्स के दौर में सोशल मीडिया बनेगा पुलिस का डिजिटल हथियार, इन्फ्लुएंसर्स करेंगे सहयोग, फेक कंटेंट से बचें