हज यात्रा के लिए 13 जुलाई से हज यात्री ट्रेन के माध्यम से लखनऊ रवाना होना शुरू हो जाएंगे। ट्रेन में यात्रियों को कोई दिक्क्त न हो इसके लिए बरेली हज सेवा समिति ने रेलवे से ट्रेन में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है।
बरेली। हजयात्रा 2018 की शुरुआत होने वाली है और हज यात्रा के लिए 13 जुलाई से हज यात्री ट्रेन के माध्यम से लखनऊ रवाना होना शुरू हो जाएंगे। ट्रेन में यात्रियों को कोई दिक्क्त न हो इसके लिए बरेली हज सेवा समिति ने रेलवे से ट्रेन में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। संस्था के संस्थापक पम्मी खान वारसी के नेतृत्व में हज सेवा समिति के लोगों ने स्टेशन प्रबंधक ओमप्रकाश मीना से मुलाकात की हज यात्रियों को सहूलियत देने के लिए स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
ये की गई मांग
बरेली हज सेवा समिति ने मांग की है कि ज्यादातर यात्री त्रिवेणी एक्सप्रेस से ही लखनऊ जाते है इसके लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की गई है साथ ही त्रिवेणी का स्टापेज तिलहर स्टेशन पर भी करने की मांग की गई है। अन्य ट्रेनों में भी सुविधाएं बढ़ाई जाए। हज यात्रियों के लिए स्टेशन पर एक अतिरिक्त टिकट विंडो की भी मांग की गई है साथ ही स्टेशन पर हज यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का भी पूरा इंतजाम करने की मांग की गई। समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अताउर्रहमान ने कहा कि 14 से 29 जुलाई को हज यात्रियों की रवानगी चलेगी,ट्रेनों में हज यात्रियों को सहूलियते हर साल रेलवे स्टेशन पर मिलती हैं इस बार और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी इसकी हमे उम्मीद हैं। स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन देने वालो में इंजीनियर अनीस अहमद खाँ,आमिर उल्लाह आशु,हाजी यासीन कुरैशी,हाजी उवैस खान,निहाल खान,जियाउर्रहमान,मो फैज़ान रज़ा,अलीम खान,हाजी साकिब रज़ा खाँ,अहमद उल्लाह वारसी,मोहसिन इरशाद,नजमुल एसआई खान आदि शामिल रहे।
हज यात्रियों के लिए लगा कैंप
जो हज यात्री टीकाकारण से छूट गए है उनके लिए मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनित कुमार शुक्ला ने हज यात्रियों की सुविधा के लिये 10 जुलाई मंगलवार को एक स्पेशल टीकाकरण शिविर का आयोजन किया हैं। टीकाकरण कैम्प प्रभारी डॉ डीपी सिंह ने बताया कि जो हजयात्री किसी कारणवश टीकाकरण नही करवा पाये हैं और मेडिकल सर्टिफिकेट नही बनवाया हैं तो ऐसे आज़मीने हज के लिये ये शिविर लगाया जा रहा है। हज यात्रियों के लिए ये अंतिम मौका है।
14 जुलाई से रवाना होंगी फ्लाइट
बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खाँ वारसी ने बताया कि यूपी के हज यात्री 14 से 29 जुलाई तक मदीने शरीफ जाएंगे। बरेली मंडल के हज यात्री भी 14 से 29 जुलाई तक जाएंगे। उन्होंने बताया कि 14 से 28 जुलाई तक दिल्ली से, 14 से 20 जुलाई तक वाराणसी से फ्लाइट रवाना होंगी। हज फ्लाइटो की वापसी 27 अगस्त से शुरू होगी और 26 सितम्बर तक भारत के सभी हाजी वतन वापस आ जाएंगे। बरेली हज सेवा समिति के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अताउर्रहमान ने बताया कि भारत से 2018 की हज यात्रा में 1,80,0025 आज़मीन सऊदी अरब जाएंगे जिसमे उत्तर प्रदेश से 32,752 हज यात्री जाएंगे जिसमे बरेली जिले के करीब 1300 हाजी मक्का मदीने का दीदार करेंगे।