बरेली

Good News: बरेली से लखनऊ के लिए सीधी फ्लाइट आज से शुरू, जानें किराया

बरेली से अभी तक सिर्फ मुबंई, बेंगलुरु और दिल्ली के लिए सीधी एयरलाइन थी। लेकिन मंगलवार से बरेली से लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू होने से यात्रियों का बरेली से लखनऊ आना-जाना काफी सुविधा जनक हो जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2022, 10:48 AM IST
direct_flight_from_bareilly_to_lucknow_starts_from_today.jpg

अगर आप बरेली के रहने वाले है तो आपके लिए एक खुशखबरी है। आज से बरेली से लखनऊ के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक बरेली से लखनऊ हवाई सेवा तीन दिन तक रहेगी। इसके लिए एलाइंस एयर ने बरेली से लखनऊ तक का टिकट 1988 रुपए रखा है। बता दें कि पिछले पांच सालों में प्रदेश में नौ हवाई अड्डे तैयार कर देश के 80 बड़े शहरों तक सीधी हवाई सेवा शुरू की है। वहीं यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एलाइंस एयर ने बरेली-लखनऊ उड़ान के लिए नया एटीआर-42 विमान खरीदा हैए जिसकी सीटें काफी लग्जरी और आरामदायक हैं।

बरेली-लखनऊ विमान सेवा शुरू होने से योत्रियों को सुविधा

आपको बता दें कि 1947 में देश की आजादी के बाद से 2014 तक प्रदेश में सिर्फ दो लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट चल रहे थे। जबकि प्रदेश की कनेक्टिविटी 15 से 16 शहरों तक की ही थी। प्रदेश में कुशीनगर से नौवें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में उड़ानें शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के हवाई अड्डों से 80 प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा है। दरअसल बरेली से अभी तक सिर्फ मुबंई, बेंगलुरु और दिल्ली के लिए सीधी एयरलाइन थी। लेकिन मंगलवार से बरेली से लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू होने से यात्रियों का बरेली से लखनऊ आना-जाना काफी सुविधा जनक हो जाएगा।

पांच अन्य जिलों से हवाई सेवा शुरू करने की योजना तैयार

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से भाजपा नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बरेली लखनऊ हवाई सेवा शुरू किए जाने की मांग की जा रही थी। वहीं सीएम ने सरकार ने उड़ान योजना के तहत प्रदेश के पांच अन्य जिलों से अभी हवाई सेवा शुरू करने की योजना की तैयार कर ली है। एयरपोर्ट निर्माण से लेकर हवाई पट्टी बनाने का काम तेजी से चल रहा है। अप्रैल 2023 तक प्रदेश के अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट और सोनभद्र जिलों से भी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।

Published on: