बरेली

जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में फंदे से लटका मिला बार्ड बॉय, स्टाफ ने देखा तो उड़ गए होश

जिला अस्पताल में शुक्रवार को बर्न वार्ड में एक बार्ड बॉय का शव फंदे से लटका मिला। ड्यूटी के दौरान अस्पताल कर्मचारी द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर फैलते ही पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
less than 1 minute read
May 15, 2026
Ward boy found hanging in Bareilly district hospital burn ward as police investigate.
जिला अस्पताल में मौजूद पुलिस और परिजन

बरेली। जिला अस्पताल में शुक्रवार को बर्न वार्ड में एक बार्ड बॉय का शव फंदे से लटका मिला। ड्यूटी के दौरान अस्पताल कर्मचारी द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर फैलते ही पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।

ड्यूटी पर आया था प्रदीप, कुछ देर बाद कमरे में मिला शव

जानकारी के मुताबिक किला थाना क्षेत्र के कन्हैया टोला बड़ा बाजार निवासी 50 वर्षीय प्रदीप पाठक पुत्र चंद्रपाल पाठक जिला अस्पताल में बार्ड बॉय के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को वह रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे वह बर्न वार्ड के एक कमरे में चले गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर कर्मचारियों ने तलाश शुरू की। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर स्टाफ के होश उड़ गए। प्रदीप का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर कर्मचारियों व मरीजों की भीड़ जमा हो गई।

एक बेटी की हो चुकी है शादी, वजह तलाश रही पुलिस

मृतक प्रदीप पाठक परिवार में अपनी पत्नी और बेटी को छोड़ गए हैं। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन अभी आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।