बरेली

चोरी करते-करते गर्मी में चूर हुए चोर, टीचर के घर एसी चलाकर सोए, फिर लाखों के जेवर समेटकर फरार

Bareilly प्रेमनगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर में चोरों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने पुलिस के साथ मोहल्ले वालों को भी हैरान कर दिया। शिक्षिका के सूने मकान में लाखों रुपये के जेवर और नकदी समेटने के बाद बदमाशों ने जल्दबाजी नहीं दिखाई।

2 min read
May 22, 2026

बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर में चोरों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने पुलिस के साथ मोहल्ले वालों को भी हैरान कर दिया। शिक्षिका के सूने मकान में लाखों रुपये के जेवर और नकदी समेटने के बाद बदमाशों ने जल्दबाजी नहीं दिखाई। भीषण गर्मी से बेहाल चोर कमरे में एसी चलाकर आराम से सोए और फिर तसल्ली से फरार हो गए। घर के भीतर का नजारा देखकर हर कोई यही कहता नजर आया कि चोर चोरी करने नहीं, मानो “आराम फरमाने” आए थे।

ये भी पढ़ें

चोरी करते-करते गर्मी में चूर हुए चोर, टीचर के घर एसी चलाकर सोए, फिर लाखों के जेवर समेटकर फरार

रिश्तेदारी में गए थे परिवार वाले, मायके में रुकी थीं शिक्षिका

शास्त्रीनगर में किराये पर रहने वाली आकांक्षा मैसी सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षिका हैं। बताया गया कि 19 मई को उनके पति और सास रिश्तेदारी में मुरादाबाद होते हुए सिरसा (हरियाणा) चले गए थे। घर में अकेली होने के कारण आकांक्षा रात में संत नगर एयरफोर्स गेट स्थित अपने मायके चली जाती थीं। 20 मई की शाम भी वह स्कूल से लौटने के बाद कुछ देर घर पर रहीं और फिर मायके चली गईं।

दोपहर में लौटीं तो टूटा मिला ताला, अंदर बिखरा पड़ा था सामान

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:35 बजे जब आकांक्षा घर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर उनके पिता जितेंद्र मैसी भी मौके पर पहुंच गए। घर के अंदर पहुंचते ही परिवार सन्न रह गया। कमरे अस्त-व्यस्त पड़े थे और लोहे का लॉकर टूटा हुआ था।

सोने के कड़े, हीरे की अंगूठी और पायल तक ले गए

पीड़िता के मुताबिक लॉकर में रखे चार सोने के कड़े, पेंडल सहित सोने की चेन, सोने की अंगूठियां, हीरे की अंगूठी, नथनी, बाली और तीन जोड़ी चांदी की पायल समेत हजारों रुपये की नकदी गायब थी। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

एसी ऑन मिला, बेड की हालत देख पुलिस भी चौंकी

घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि चोर वारदात के बाद भागे नहीं। कमरे में एसी चलता मिला और बेड की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाश काफी देर तक वहीं रुके रहे। माना जा रहा है कि भीषण गर्मी से परेशान चोरों ने पहले चोरी का माल समेटा, फिर एसी की ठंडी हवा में आराम किया और उसके बाद फरार हो गए।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, आसपास के लोगों से पूछताछ

सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

जमानत न कराने से खौल उठा बेटा, शराब के नशे में लाठी से पीट-पीटकर पिता की हत्या
Also Read
View All