बरेली

कैसे साकार होगा स्वच्छ भारत का सपना, जब कूड़ा निस्तारण का ही नहीं इंतजाम

अखिलेश सरकार में बना सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट हो गया बंद

2 min read
Oct 01, 2017
kooda

बरेली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का सपना साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश भर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के दो अक्टूबर को प्रदेश भर में भाजपा स्वच्छता मैराथन का आयोजन करने जा रही है।भाजपा स्वच्छ भारत के लिए अभियान तो चला रही है लेकिन कूड़ा निस्तारण का कोई इंतजाम नही है। जिसके कारण जगह जगह पर कूड़े के ढेर नजर आते है। जिसके कारण स्वच्छ भारत का सपना साकार होते नहीं दिख रहा है।

नहीं चला सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

ये भी पढ़ें

रामपुर के ग्राम प्रधान ने कर दिया ऐसा काम, सीएम 2 अक्टूबर को करेंगे सम्मानित

कूड़ा निस्तारण के लिए सपा सरकार में एनएच 24 पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाया गया था इस प्लांट का उद्घाटन तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खान ने किया था लेकिन कुछ दिन चलने के बाद इस पर आपत्ति लगा दी गयी और कोर्ट के आदेश पर प्लांट बन्द कर दिया गया। बीजेपी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने दो महीने के भीतर प्लांट शुरू कराने के निर्देश दिए थे लेकिन मामला कोर्ट में होने के कारण प्लांट शुरू नही हो सका। अब नगर निगम दूसरी जगह पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने की तैयारी कर रहा है।

बाकरगंज का ट्रंचिंग ग्राउंड हुआ फुल

शहर में रोजाना करीब 500 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है और ये कूड़ा बाकरगंज के ट्रंचिंग ग्राउंड में डाला जाता है लेकिन बाकरगंज का ट्रंचिंग ग्राउंड भी फुल हो गया है।बाकरगंज में कूड़ा पड़ने से वहां रहने वाले लोगों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।समय समय पर इसके खिलाफ प्रदर्शन भी होते रहे है और यहाँ से कूड़ा घर हटाने की मांग भी चल रही है। अब नगर निगम कूड़ा डालने के लिए नई जगह पर ट्रंचिंग ग्राउंड की तलाश कर रहा है लेकिन जगह फाइनल नही हो पाई है।

कई जगह बन गए अवैध डलावघर

लोग अपना घर साफ कर सड़क पर कूड़ा फेंक देते है जिससे शहर में जगह जगह पर कूड़े के ढेर नजर आने लगे है और ये कूड़े के ढेर शहर की सुंदरता पर धब्बा भी लगा रहे है।शहर में स्टेशन रोड, सुभाषनगर रामलीला मैदान, डेलापीर तालाब के पास,आईवीआरआई रोड, प्रभातनगर रेलवे क्रांसिंग, वीर सावरकर नगर समेत कई जगहों पर डलावघर बन चुके है।

कुछ महीने पहले जारी हुई साफ़ शहरों की लिस्ट में बरेली को देश में 298वां स्थान मिला था। यह हालात तब है जब शहर को साफ़ सुथरा रखने के लिए कई प्रयास किए गए लेकिन निगम के सभी प्रयास नाकाफी साबित हुए जिसका नतीजा यह निकला कि बरेली शहर रेटिंग में काफी पीछे रह गया। 500 शहरों में बरेली को 298 वां स्थान हासिल हुआ था।

ये भी पढ़ें

शहर स्वच्छ तो हम स्वच्छ: स्वच्छता पखवाड़े में चरमरा रही सफाई

Published on:
01 Oct 2017 01:15 pm
Also Read
View All