25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामपुर के ग्राम प्रधान ने कर दिया ऐसा काम, सीएम 2 अक्टूबर को करेंगे सम्मानित

पूरे प्रदेश से दो ग्राम प्रधानों का होना है सम्मान, एक हाथरस से नाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Santosh Pandey

•

Updated: 1 Oct 2017, 12:58 PM IST

clean

celan india

हाथरस। भारत सरकार स्वच्छ भारत अभियान चलाकर गांव गांव में लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करने में लगी है। जिसके लिए तमाम प्रकार की प्रोत्साहन योजनाएं भी चल रही है। हाथरस में भी स्वच्छ भारत अभियान तेजी पर है। जिले के सासनी ब्लाक की ग्राम पंचायत रामपुर के ग्राम प्रधान विनोद कुशवाह को आगमी 2 अक्टूबर को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ स्वच्छता ही सेवा अभियान में अहम भूमिका निभाने पर लखनऊ में सम्मानित करेंगे। यह सम्मान पूरे प्रदेश से 2 ग्राम पंचायतों के प्रधान का किया जा रहा है, जिसमें एक हाथरस जिले की ग्राम पंचायत का चयन हुआ है। जिले में यह सम्मान पहली बार किसी ग्राम प्रधान को मिल रहा है।

20 दिन में बनवाये 200 शौचालय

गांवों को ओडीएफ बनाने की मुहिम सरकार की और से चलाई जा रही है, जिसे ग्राम प्रधान और संबंधित विभाग मिलकर पूरा करने में लगा हुआ है। इसी मुहिम के तहत ग्राम पंचायत रामपुर के प्रधान विनोद कुशवाह ने मात्र 20 दिन में अपनी ग्राम पंचायत में 200 शौचालयों का निर्माण कराया है, और अपने गांव को ओडीएफ में शामिल किया है। इतने कम समय मे 200 शौचालयों का निर्माण किये जाने को लेकर मुख्यमंत्री इस ग्राम पंचायत के ग्राम पधान को सम्मानित करेंगे, जिससे कि अन्य ग्राम पंचायतों के प्रधानों में एक सन्देश जाए और इस स्वच्छ भारत अभियान को एक नई दिशा मिल सके।

IMAGE CREDIT: patrika

स्वच्छ भारत की कल्पना सभी के सहयोग से होगी पूरी

इस संबंध में ग्राम प्रधान विनोद कुशवाह ने बताया कि स्वच्छ भारत करने के लिए सभी को संकल्पवर्द्ध होना पड़ेगा। केवल नारो और पोस्टर चिपकने से स्वच्छ भारत का सपना पूरा नही हो सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत की कल्पना को पूरा करने के लिए सभी को अपना सहयोग देना पड़ेगा। सभी सहयोग के साथ ही गांधी जी का स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग