बरेली

प्रेमी के लिए पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, बोली- शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगी, गांव में मचा हड़कंप

Pilibhit News: माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार 17 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद लेकर गांव की पानी की ओवरहेड टंकी पर चढ़ गई।
2 min read
May 12, 2026
Girl standing on village water tank during marriage protest.
प्रेमी से शादी की जिद पर पानी की टंकी पर चढ़ी युवती

पीलीभीत। माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार 17 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद लेकर गांव की पानी की ओवरहेड टंकी पर चढ़ गई। टंकी के ऊपर खड़ी किशोरी बार-बार एक ही बात दोहरा रही थी, शादी कराओ, नहीं तो नीचे नहीं उतरूंगी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

किशोरी को टंकी पर चढ़ा देख परिवार वालों के होश उड़ गए। मां-बाप और रिश्तेदार नीचे खड़े होकर उसे मनाते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। गांव की महिलाएं भी उसे समझाने पहुंचीं, मगर किशोरी अपनी जिद पर अड़ी रही। करीब एक घंटे तक गांव में तनाव जैसा माहौल बना रहा।

पुलिस पहुंची तो खुला प्रेम प्रसंग

सूचना मिलते ही माधोटांडा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि किशोरी गांव के ही 21 वर्षीय युवक से प्रेम करती है और उसी से शादी करना चाहती है। परिजन इस रिश्ते के खिलाफ बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हालात बिगड़ते देख तुरंत युवक को मौके पर बुलवाया। गांव वालों की सांसें उस समय अटक गईं, जब प्रेमी खुद पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। उसने काफी देर तक किशोरी को समझाया और भरोसा दिलाया कि कोई गलत कदम न उठाए। प्रेमी की बात सुनने के बाद किशोरी आखिरकार नीचे उतरने को राजी हो गई। जैसे ही दोनों नीचे आए, मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

थाने में चली काउंसलिंग

पुलिस दोनों को माधोटांडा थाने ले आई, जहां महिला सहायता डेस्क की टीम ने किशोरी की काउंसलिंग की। पुलिस ने परिवार वालों से भी बातचीत की और पूरे मामले को शांत कराया। इंस्पेक्टर अशोक पाल सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। किशोरी को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। फिलहाल उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में इसी मामले की चर्चा होती रही। लोग टंकी पर चढ़ी किशोरी का वीडियो बनाते नजर आए। कई ग्रामीणों का कहना था कि अगर समय रहते पुलिस और युवक मौके पर नहीं पहुंचते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर