बरेली

अम्बेडकर जयंती से शुरू हो रहा सरकार का ये बड़ा अभियान

इस कार्यक्रम की सफलता के लिए डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने अफसरों के साथ बैठक की और अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

2 min read
Apr 13, 2018

बरेली। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत करने जा रही है। ये अभियान 14 अप्रैल से पांच मई तक चलेगा। अभियान के तहत ग्रामीणों को केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ दिया जाएगा इसके साथ ही जिन गांवों में दलितों की संख्या अधिक है ऐसे 15 गांवों का चयन कर वहां पर छूटे हुए ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने अफसरों के साथ बैठक की और अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।


विभिन्न योजनाओं का मिलेगा लाभ

ये भी पढ़ें

आंगनबाड़ी केंद्रों पर सत्तू की जगह बच्चों को मिलेगा यह, कार्यकत्री भी होंगी हार्इटेक

ग्राम स्वराज अभियान में दो प्रकार के कार्य हैं जिसमें निर्धारित तिथियों को विशेष दिवस जैसे 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस, 18 अप्रैल स्वच्छ भारत मिशन, 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस, 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस, दो मई को किसान कल्याण दिवस व पांच मई को आजीविका दिवस के रुप में मनाया जायेगा। दूसरे प्रकार के कार्य में जनपद के पिछड़े 31 ग्रामों में लाभार्थीपरक कार्यक्रमों जैसे उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना व मिशन इन्द्रधनुष के कार्यक्रमों से संतृप्त किया जायेगा।

इन गांवों में चलेगा अभियान

ब्लॉक बहेड़ी में रातनगढ़, उतसिया समूखिया, उगानपुर, उनई खालसा, आदलपुर, ब्लाक शेरगढ़ में मनपुर, ब्लाक दमखोदा में जगनडांडी, लाबेडी, चिरायडांडी, चुरला, बालपुर, ब्लाक फतेहगंज पश्चिमी में जयनगला, ब्लाक मीरगंज में मशीहाबाद, बयोधान बुजूर्ग, पिपरिया वीरपुर, ब्लाक रामनगर में गोथाखदुआ, ब्लाक आलमपुर जाफराबाद में वीरपुरा, अलीनगर, ब्लाक भोजीपुरा में अदकाटा ब्राहाम्ण, मंडा, ब्लाक नवाबगंज में पचपेडा, सरदारपुर, ब्लाक भुता में ककरिया खुर्द, पाउनगला, भुधौली, बद्राकाशमपुर, इनायतपुर, टाडा सिकन्दरपुर, ब्लाक फरीदपुर में ताराखास, मेवापटी और बरगवान है।

दलितों के गांवों का भी हुआ चयन

इसके अतिरिक्त प्रत्येक ब्लाक में एक गांव कुल 15 ऐसे गांव जो उस ब्लाक का सबसे अधिक एससी आबादी का है उनमें केन्द्र व राज्य सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं में छूटे पात्रों को लाभान्वित कर संतृप्त किया जायेगा। एससी आबादी वाले गांव हरहरपुर भरऊआ, गोकिलपुर, अनिरुद्धपुर, अधकाटा ब्राहाम्न, खिरकटी, ,भोराखेटा, बेहटालालच, चन्द्रपुर याकुपपुर, मोहम्मद ठाकुरान, पटपरागंज, कुन्दरा मुस्किल, सेंथलपट्टी, निरन्दापुर, वीरमपुर, कमानुपर है।


नगर निकायों में भी चलेगा अभियान

इसके अतिरिक्त अभियान में प्रत्येक नगर निकाय के सर्वाधिक एससी आबादी वाले वार्ड में भी विभिन्न योजनाओं के पात्रों को लाभान्वित कर संतृप्त किया जायेगा। जिलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान में कार्य पूर्ण हेतु कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करें। यह कार्यक्रम समयवद्ध व लाभार्थीपरक है अतः समय से पूर्ण हो। लाभार्थियों का चयन सही पात्रता के अनुरुप हो।

ये भी पढ़ें

जानिए क्या है मोदी केयर कार्ड, जिससे होगा मुफ्त में इलाज
Published on:
13 Apr 2018 04:50 pm
Also Read
View All