29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए क्या है मोदी केयर कार्ड, जिससे होगा मुफ्त में इलाज

11 अप्रैल को भोपाल में प्रदेश भर के सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक हुई है

2 min read
Google source verification
Ayushman Bharat scheme

Ayushman Bharat scheme

सिंगरौली. देश के करीब 50 करोड़ लोगों को मोदी सरकार एक कार्ड देने जा रही है। जिसकी मदद से लोग अपना इलाज मुफ्त में करा सकेंगे। पांच लाख तक का उपचार मुफ्त में होगा। यह योजना 15 अगस्त से शुरू होने वाली है। इलाज में जितना खर्च आएगा, कार्ड से उतने रुपए कम कर दिए जाएंगे। इस प्रकार आप वर्ष भर में पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में करा सकते हैं। इसे आयुष्मान भारत या मोदी केयर नाम दिया गया है।

इसी को लेकर 11 अप्रैल को भोपाल में प्रदेश भर के सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक हुई है। जिसमें सिंगरौली से जिला स्वास्थ्य अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, मलेरिया अधिकारी नागेन्द्र सिंह एवं डीपीएम सुधांशु मिश्र शामिल हुए।

मलेरिया अधिकारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत को लेकर यह बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि 2011 की सामाजिक आर्थिक एवं जातीय जनगणना के आधार पर चिन्हित परिवारों की सूची तैयार की जाएगी। लोग सरकारी या फिर निजी किसी भी अस्पताल में अपना उपचार करा सकेंगे।

जिस प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों का चयन हुआ है। लगभग उसी प्रकार से इस योजना में भी हितग्राहियों का चयन होगा। इसमें ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक की प्रमुख भूमिका होगी। स्वास्थ्य विभाग से आशा कार्यकताओं की भी हितग्राहियों के चयन में मदद ली जाएगी।

गरीबों को प्राथमिकता
ऐसे लोग जो गरीब हैं। जिनके पास घर नहीं है। बच्चे मकान में रहते हैं। अपना स्वत: उपचार करा पाने में सक्षम नहीं है। परिवार में कोई व्यस्क पुरुष नहीं है। परिवार की मुखिया महिला हो। सक्षम पुरुष न हो। ऐसे परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

अब अगले तीन - चार महीने इस पर तेजी से कार्य होगा। जिससे अगस्त तक परिवारों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार कर ली जाए। जिससे 15 अगस्त को लाभान्वित परिवारों को कार्ड वितरण किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला पंचायत, ग्राम पंचायत के कर्मचारी इस कार्य में जुट गए हैं।