बरेली

मेट्रोमोनियल साइट पर ढूंढा वर, निकला जालसाज, हैरान कर देगी ये हकीकत

युवक ने उन्हें बताया कि वो कर्नल है और कारगिल वार का हीरो है और उसने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन निकला शातिर ठग।
2 min read
Apr 18, 2018
Matrimonial Site

बरेली। अलीगढ़ के रहने वाले एक फर्जी कर्नल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस फर्जी कर्नल की शादी सुभाषनगर की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला से होनी थी लेकिन शादी के पहले महिला को उसकी हकीकत पता चल गई और महिला ने पुलिस में शिकायत कर दी जिसके बाद महिला ने आरोपी को सगाई के लिए अपने घर बुलाया और जैसे ही ये फर्जी कर्नल शादी के लिए महिला के घर पहुंचा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सुभाषनगर के रहने वाले एसबीआई क्लर्क की बेटी स्वास्थ्य विभाग में तैनात है उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। उन्होंने मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से तलाकशुदा लड़की के लिए योग्य वर की तलाश शुरू कर दी। कुछ दिनों बाद परिजनों के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम आरएस चौधरी निवासी सिविल लाइंस अलीगढ़ बताया। युवक ने उन्हें बताया कि वो कर्नल है और कारगिल वार का हीरो है और उसने अभी तक शादी नहीं की है। जिसके बाद बात आगे बढ़ गई और वो 12 अप्रैल को परिवार से मिलने बरेली पहुंचा और बताया कि वो सैनिक फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर चलाता है। बातचीत के दौरान उसने बताया कि उसके गुरु ने शादी के लिए 20 अप्रैल और सगाई के 17 अप्रैल की डेट बताई है।


चार बच्चों का पिता निकला

बातचीत में शातिर ने कहा कि वो पांच सितारा होटल में शादी करेगा जिसके बाद घर वालों को शक हुआ तो उन्होंने उसकी कार का नंबर नोट कर लिया जब नंबर की पड़ताल की गई तो कार का नंबर स्कूटी का निकला इसके बाद लड़की वाले अलीगढ़ के बताए पते पर पहुंचे लेकिन पता भी फर्जी निकला। उसके ट्रेनिंग सेंटर गए तो बेटा चलाते हुए मिला बातचीत में पता चला कि शातिर ठग पहले से ही शादी शुदा है उसके पहले से ही चार बच्चे हैं और वो पहले भी इसी तरह से शादी कर लड़कियों को धोखा दे चुका है।

पुलिस से की शिकायत

इतना सब पता चलने पर लड़की वालों ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की और पुलिस ने ठग को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया और जब वो मंगलवार देर रात सगाई करने पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फर्जी कर्नल से पूछताछ कर रही है।

Published on:
18 Apr 2018 03:04 pm