बरेली

‘सपा कांग्रेस को नीचा दिखाना चाहती है’, इमरान मसूद के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- बातचीत के बीच लिस्ट जारी करना मजाक

Akhilesh Yadav Congress Alliance Dispute: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के 26 सीटों वाले बयान का मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन की बातचीत के बीच सपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर कांग्रेस को नीचा दिखाने और उसके साथ मजाक करने की कोशिश की।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 1:52 PM IST
Maulana Shahabuddin Razvi, Himanta Biswa Sarma, Assam Government Polygamy Rule, UP News
अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी (PC: IANS)

SP Congress Alliance Seat Sharing: बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की मांगों को सही बताते हुए कहा कि सीटों का बंटवारा जल्द होना चाहिए। रजवी ने समाजवादी पार्टी की ओर से बातचीत के बीच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ऐसा करके कांग्रेस को नीचा दिखाना चाहती है और उसके साथ मजाक कर रही है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों के बीच सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है।

'जीरो सीट देंगे तो नतीजा भी जीरो होगा'

सीटों के बंटवारे पर अपनी बात रखते हुए इमरान मसूद ने कहा कि अगर कांग्रेस को शून्य सीटें मिलेंगी तो नतीजा भी शून्य होगा। उन्होंने सपा को उन सीटों पर खुद चुनाव लड़ने की चुनौती दी, जहां कांग्रेस को कमजोर माना जा रहा है। मसूद का कहना है कि अगर सपा को लगता है कि इन सीटों पर उसके उम्मीदवार जीत सकते हैं तो उसे खुद चुनाव लड़कर अपनी ताकत दिखानी चाहिए। इस पूरे विवाद के बीच मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बयान भी गठबंधन में सीटों को लेकर चल रही खींचतान को सामने लाता है।

26 सीटों के प्रस्ताव पर इमरान मसूद ने उठाए सवाल

दरअसल, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की मजबूती और तरक्की के लिए अपनी जान भी कुर्बान कर सकते हैं, लेकिन कांग्रेस के हितों से समझौता नहीं करेंगे। मसूद ने आरोप लगाया कि उन्हें घेरकर विलेन साबित करने की कोशिश की जा रही है, जबकि वह अपनी पार्टी के लिए सीटों की मांग कर रहे हैं।

सपा की ओर से कांग्रेस को 26 सीटें दिए जाने की बात पर मसूद ने कहा कि 26 सीट आपने हमें दी हैं, इनका नतीजा आप उठा लीजिए, ये जो आप हमें दे रहे हैं, हम इसका क्या करेंगे, आपको मुबारक। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि मुसलमानों ने एकतरफा कांग्रेस को वोट दिया था, फिर भी पार्टी चुनाव नहीं जीत सकी।