बरेली

शादीशुदा प्रेमिका ने किया इनकार तो प्रेमी ने वायरल किए प्राइवेट फोटो, उठाया आत्मघाती कदम

MBA छात्र से फेसबुक पर दोस्ती, कॉलेज में प्यार, और फिर इनकार के बाद की कहानी हैरान करने वाली है।
less than 1 minute read
Jan 12, 2018
facebook love Story
facebook love

बरेली। फरीदपुर के रहने वाले एमबीए के छात्र ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। खुदकुशी की कोशिश करने से पहले छात्र ने फेसबुक पर सुसाइड नोट डालने के साथ ही अपनी पूरी प्रेम कहानी वायरल कर दी। इसके बाद छात्र ने खुद को कमरे में बंद कर जहरीला पदार्थ खा लिया, लेकिन समय रहते उसके घर वालों को पता चल गया। छात्र को कमरे का दरवाजा तोड़कर किसी तरह बाहर निकाल कर इलाज के लिए शहर के एक निजी कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

महिला ने बीएससी में लिया था एडमिशन
फरीदपुर के महादेव मोहल्ले का रहने वाला केशव शर्मा एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। बताया गया है कि बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला से फेसबुक पर केशव की दोस्ती हुई। इसके बाद महिला ने केशव के कॉलेज में ही बीएससी में एडमिशन लिया था। इसी दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, जो प्यार में बदल गई। महिला शादीशुदा है। उसका पति सरकारी स्कूल में शिक्षक है। अगली स्लाइड में पढ़िए फिर क्या हुआ..

Published on:
12 Jan 2018 05:26 pm