बरेली

नो व्हीकल डे पर दुर्विजय सिंह ने छोड़ा काफिला, गाड़ी छोड़ ई-रिक्शा से पहुंचे कार्यालय, जिला प्रशिक्षण वर्ग में किया संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाओ और पर्यावरण संरक्षण अभियान का असर अब राजनीतिक गलियारों में भी दिखने लगा है। शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने नो व्हीकल डे के मौके पर अपनी सरकारी गाड़ी और काफिले को पूरी तरह छोड़ दिया।

2 min read
May 16, 2026
ई-रिक्शा से जाते दुर्विजय सिंह शाक्य

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाओ और पर्यावरण संरक्षण अभियान का असर अब राजनीतिक गलियारों में भी दिखने लगा है। शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने नो व्हीकल डे के मौके पर अपनी सरकारी गाड़ी और काफिले को पूरी तरह छोड़ दिया। वह दिनभर अलग-अलग भाजपा कार्यक्रमों में बिना काफिले के पहुंचे और कार्यकर्ताओं से भी इसी तरह की पहल करने की अपील की।

शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत डोहरा रोड स्थित अमृत तारा रिसोर्ट में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में दुर्विजय सिंह शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में लगी प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया और संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति व जनसेवा के संकल्प को मजबूत बनाने पर जोर दिया। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन छह और दूसरे दिन पांच सत्र प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, चुनाव प्रबंधन और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें

नो व्हीकल डे पर दुर्विजय सिंह ने छोड़ा काफिला, गाड़ी छोड़ ई-रिक्शा से पहुंचे कार्यालय, जिला प्रशिक्षण वर्ग में किया संबोधन

देश विरोधी ताकतें अस्थिरता फैलाना चाहती हैं

द्वितीय सत्र में केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा ने देश के सम्मुख चुनौतियां एवं निदान के हमारे प्रयास विषय पर संबोधन किया। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत से घबराई देश विरोधी शक्तियां सामाजिक और आर्थिक अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन भाजपा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का अनुशासन और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

दिनभर बिना काफिले के पहुंचे कार्यक्रमों में

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य सुबह नॉर्थ सिटी एक्सटेंशन स्थित अपने आवास से सीधे अमृत तारा रिसोर्ट पहुंचे। इसके बाद वह महानगर में निजी कार्यक्रमों में भी बिना सरकारी गाड़ी और काफिले के शामिल हुए। शाम को उन्होंने स्पर्श रिसोर्ट में आयोजित महानगर प्रशिक्षण वर्ग में भी भाग लेने की जानकारी दी। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर नो व्हीकल डे को केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जनआंदोलन बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि खुद उदाहरण पेश करेंगे तो आम लोग भी ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे। कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

मोदी की अपील पर बरेली में ‘नो व्हीकल डे’ का असर, मंत्री ने छोड़ा काफिला, डीएम अफसरों संग ई-बस से पहुंचे तहसील
Also Read
View All