बरेली

रावण की रिहाई पर ओम प्रकाश राजभर ने यूपी सरकार को घेरा, देखें वीडियो

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा- एनएसए वाले को छोड़ दिया जाता है, क्योंकि उनके पास वोट हैं। 151 वाले के पास वोट नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2018, 4:35 PM IST
Om Prakash Rajbhar
Om Prakash Rajbhar

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार ने एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) में निरुद्ध भीम सेना के मुखिया चन्द्र शेखर उर्फ रावण को समय से पहले रिहा कर दिया है। सरकार के इस फैसले पर यूपी कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। बरेली के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जो लोग धारा 151 के तहत बन्द है उन्हें जमानत नही मिलती और वो जेल में बंद हैं, जबकि एनएसए वाले को छोड़ दिया जाता है, क्योंकि उनके पास वोट हैं। 151 वाले के पास वोट नहीं है।

यह भी पढ़ें

किसान गन्ना नहीं तो क्या बोएगा

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ के उस बयान पर भी निशाना साधा जिसमें कहा था कि गन्ने की फसल न बोएं किसान, क्योंकि शुगर होती है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना कैश क्रॉप है और अगर किसान गन्ना नहीं बोएगा तो क्या बोएगा। उन्होंने कहा कि चीनी मिल पर किसानों का अभी भी करोड़ों रुपए बकाया है, बात इस पर होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें

शिवपाल पहले सर्टिफिकेट दिखाएं

शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चे पर तंज कसते हुए रामअचल राजभर ने कहा कि पहले शिवपाल यादव अकेले एक चुनाव लड़ कर तो दिखाएं। उन्हें कहाँ से कितने वोट मिलते हैं, उन वोट का सर्टिफिकेट दिखाएं तभी तो कोई उनके साथ जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते थे तब राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, वैंकैया नायडू सड़क पर होते थे। आज कांग्रेसी सड़क पर हैं।कहा कि विपक्ष में ही पार्टियों को महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी दिखती है । सत्ता में आने पर सिर्फ सत्ता दिखती है।

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें

Updated on:
14 Sep 2018, 4:35 PM IST
Published on: