27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी ने जारी की ये सूची, जानिए किस जिले से किसको क्या जिम्मा मिला

लोकसभा चुनाव से पहले छह प्रवक्ताओं की सूची जारी की गई है, इसमें पूर्व विधायक अताउर्रहमान को भी शामिल किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 14 Sep 2018, 3:41 PM IST

Akhilesh yadav

Akhilesh yadav

बरेली। लोकसभा चुनाव 2019 नजदीक हैं, ऐसे में सभी दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी ने टीवी पर पार्टी का पक्ष रखने के लिए छह प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के द्वारा जारी की गई इस सूची में बरेली के सपा नेता और पूर्व विधायक अताउर्रहमान को भी शामिल किया गया है।

अताउर्रहमान पहले भी पार्टी की तरफ से अधिकृत प्रवक्ता थे, लेकिन प्रवक्ताओं की पहले जारी की गई सूची में उन्हें जगह नही मिल पाई थी। इस बार जारी की गई इस लिस्ट में एक बार फिर अताउर्रहमान को जगह मिली है। अताउर्रहमान के साथ ही प्रोफेसर सुधीर पंवार, अलीगढ़ से मुजाहिद किदवई, गोरखपुर के कपीस श्रीवास्तव, चंदौली के मनोज सिंह काका और बलरामपुर के डॉ. अजीज खान को भी प्रवक्ता बनाया गया है।

बहेड़ी से विधायक रहे हैं अताउर्रहमान
अताउर्रहमान बहेड़ी विधानसभा से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं।पहली बार वो 2002 के अंत में विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और समाजवादी पार्टी की मुमताज जहां को चुनाव हराकर बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र से अपनी राजनैतिक पारी का आगाज किया। उपचुनाव के बाद फिर 2007 के चुनाव में भाजपा के छत्रपाल सिंह ने इस सीट को अपनी झोली में डाला। इस दौरान अताउर्ररहमान ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की और 2012 का आम चुनाव साइकिल के बैनर तले लड़ा। उन्होंने भाजपा के छत्रपाल सिंह को मात्र 18 मतों से मात दी। 2017 में हुए चुनाव में एक बार फिर सपा ने उन पर दांव लगाया और बहेड़ी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

सपाइयों में खुशी की लहर
अताउर्रहमान के प्रवक्ता बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव समेत तमाम नेताओं ने अताउर्रहमान को बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अताउर्रहमान को पुनः प्रवक्ता बनाये जाना बरेली के लिए गौरव का विषय है। अताउर्रहमान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन पर भरोसा किया है इसके लिए वो उनके आभारी हैं और वो राष्ट्रीय अध्यक्ष के भरोसे पर खरे उतरेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग