25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुखार से बरेली में हाहाकार, सैकड़ों लोग चपेट में, देखें वीडियो

बरेली का 350 बेड वाला जिला अस्पताल बुखार के मरीजों से भरा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 11 Sep 2018, 7:15 AM IST

Fever

Fever

बरेली। जिले में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस खतरनाक बुखार की चपेट में आकर सौ से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तमाम लोग अभी भी इस बुखार की चपेट में है। बुखार का आलम यह है जिला अस्पताल बुखार के मरीजों से भरा पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग की कोशिशें भी बुखार से बचाव में नाकाफी साबित हो रही है।ॉ

यह भी पढ़ें

रोकना होगा भारत को विश्व में आत्महत्या की 'राजधानी' बनने से: डॉ राठौर

बारिश के बाद प्रकोप

बरसात के बाद बरेली में बुखार का प्रकोप चल रहा है। बुखार का सबसे ज्यादा असर बरेली के देहात क्षेत्र में देखने को मिल रहा है । बरेली में लगभग पिछले दस दिनों से बुखार से लोग परेशान है। हजारों लोग बुखार की चपेट में आने के बाद बीमार चल रहे है तो वही बरेली का 350 बेड वाला जिला अस्पताल बुखार के मरीजों से भरा हुआ है जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीज इतने ज्यादा आ रहे है कि महिला अस्पताल में भी 40 बेड डाल कर मरीजों को भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस की मानें तो जिला अस्पताल के ओपीडी में हर रोज लगभग दो हजार मरीज आते है उनमें अधिकतर बुखार के मरीज आ रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज ठीक से इलाज न होने की बात कह रहे है।

यह भी पढ़ें

SC ST Act पर एकजुट होकर व्यापारियों ने उठाया ये बड़ा कदम

लग रहे कैम्प

बुखार के बढ़े प्रकोप को देखते हुए सीएमओ डॉक्टर विनीत शुक्ला के निर्देश पर बुखार से प्रभावित गांवों में कैम्प लगा कर लोगों को दवाइयां दी जा रही है और गांव में मच्छरों को मारने की दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणों को क्लोरीन की गोली भी दी जा रही है।बुखार के प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने भी टीम बरेली भेजी है जो प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों का इलाज कर रहीं है।

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड की कुल देवी पहुंची आगरा, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग