बरेली

तेल कम्पनी के टैंकर से पलक झपकते ही चुरा लेते थे तेल -देखें वीडियो

पूर्ति निरीक्षक की तरफ से चारों के खिलाफ बहेड़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2018, 5:49 PM IST
Police arrested four people who steal oil from tanker
तेल कम्पनी के टैंकर से पलक झपकते ही चुरा लेते थे तेल -देखें वीडियो

बरेली। तेल कंपनियों के टैंकर से पेट्रोल और डीजल चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा बरेली पुलिस ने किया है। पुलिस ने नैनीताल हाइवे पर एक ढाबे पर छापा मार कर भारत पेट्रोलियम के टैंकर से डीजल चोरी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में चोरी का डीजल, टैंकर से तेल चुराने के उपकरण और दो कार बरामद की है। पूर्ति निरीक्षक की तरफ से चारों के खिलाफ बहेड़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

लम्बे समय से चल रहा था खेल

बरेली की आंवला तहसील में तेल कंपनियों के डिपो है जहाँ से डीजल और पेट्रोल की सप्लाई टैंकर के माध्यम से की जाती है। टैंकर के ड्राइवर और ढाबा मालिक की मिलीभगत से रास्ते में पड़ने वाले ढाबों में टैंकर से डीजल और पेट्रोल चोरी का काम लम्बे समय से चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर बहेड़ी इंस्पेक्टर ने पूर्ति निरीक्षक के साथ नैनीताल रोड के ढाबे पर छापा मार कर तेल चोरी की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने टैंकर के चालक कृपाशंकर, क्लीनर वीरपाल, ढाबा मालिक निजाकत और सराफत हुसैन को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से एक तेल का टैंकर जिसमे 8060 लीटर डीजल और तीन हजार लीटर पेट्रोल भरा था, दो कार और 210 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है।

पूर्ति निरीक्षक ने कराया मुकदमा

पुलिस की गिरफ्त में आए सभी लोगों के खिलाफ 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम और 379/411 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ग्रामीण डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि तेल चोरी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और भी जहाँ ऐसी वारदात होंगी उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Published on: