बरेली

बहन की रेप के बाद हुई थी हत्या, समझौता न करने भाई को मार डाला

साढ़े तीन साल पहले रेप के बाद बहन की हत्या हुई थी। अब मृतका के भाई को मार डाला गया।

2 min read
Apr 24, 2018
Feature image

बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को किशोर की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई। लड़के के पिता ने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पिता की माने तो उसकी भतीजी की 2011 में रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। जब बात नहीं मानी तो उनके बेटे को दबंगों ने ट्रैक्टर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


समझौते का पड़ रहा था दबाव
थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव शंकरपुर में साढ़े तीन साल पहले नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले में आरोपी राजपाल और वीरपाल पर रेप और हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि मृतका का चचेरा भाई साइकिल से खेत की तरफ जा रहा था तभी गांव के किनारे ही आरोपियों के परिजनों ने श्याम सिंह और सतेंद्र ने उसकी ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी। लड़के के पिता का आरोप है कि इस हत्या को करवाने में अतेंद्रपाल और रामगोपाल का भी हाथ है। मृतक के पिता का कहना है कि उसकी भतीजी की हत्या के मुकदमे में समझौता नहीं करने की वजह से बेटे की हत्या की गई है। इसके पहले भी 17 मार्च को इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी।

यह भी पढ़ें- छावनी में बने अस्पताल का डिफेंस मिनिस्टर ने किया लोकार्पण, सैनिकों के लिए कही ये बड़ी बात

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
लड़के की मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में एसपी ग्रामीण डॉ सतीश कुमार का कहना है कि मामले में अभी तहरीर दी जा रही है। तहरीर आने पर मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
24 Apr 2018 03:10 pm